मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।अमित शाह के मुंबई दौरे पर शुरुआत से ही एक संदिग्ध व्यक्ति उनके इर्द-गिर्द मंडराता फिर रहा था।इस अज्ञात शख्स ने कई बार सुरक्षा चक्र भी तोड़ने की कोशिश की।संदेह होने पर जब उस शख्स से पूछताछ की गई तो उसने स्वयं को आसाम के एक सांसद का पीए बताया।
शंका बढ़ने पर अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।अब वो शख्स मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है।पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
पुलिस जानकारी में जो बात सामने आ रही है।उंसके मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में मुंबई के दौरे पर पहुंचे हुए थे। जिसके बाद वो अनजान शख्स काफी देर तक अमित शाह के आस पास घूमता फिरता देखा जा रहा था।जिसने उसी समय स्वयं को पूछताछ में आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया।
जानकारी यह भी सामने आ रही है कि वो शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए भी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।
बताया जा रहा है कि वह अनजान शख्स मुंबई स्थित मालाबार हिल में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहा था।यह मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। जब हेमंत पवार गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के सुरक्षा घेरे के काफी पास घूमता नजर आया।
जांच के बाद सामने आया है कि उसका नाम हेमंत पवार उम्र 32 साल है।बताया जा रहा है कि उसके हाथ में गृह मंत्रालय का बैंड भी था। हालांकि, वह इसे पहनने के लिए अधिकृत नहीं था।वहीं पुलिस को आशंका है कि हेमंत किसी व्यक्ति को यह दिखाना चाहता था कि वह वरिष्ठ नेताओं के न सिर्फ करीब है ,बल्कि वह गृह मंत्रालय में काम भी करता है।
मामले को समझा जाये तो 4-5 सितंबर की बात है, जब गृह मंत्री अमित शाह BMC चुनाव को लेकर दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान वो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे।यहां अमित शाह ने मुंबई BMC चुनाव जीतने के लिए BJP नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का टारगेट दिया। दरअसल BMC का चुनाव सितंबर या अक्टूबर में होना है।
Post View : 64834