बॉम्बे लीक्स
मुंबई : महारास्ट्र का सबसे बड़ा पर्व गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर है।इस साल गणपति बप्पा की मूर्ति की ऊंचाई पर बीएमसी ने कोई पाबंदी भी नही लगाई है।जिसे लेकर बप्पा के भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मुंबई में हजारों की तादाद में गणपति बप्पा का मंडल सजता है।हर मंडलों में बप्पा की तरह तरह की छोटी बड़ी मूर्तियां स्थापित की जाती है।ऐसे में मंडल अपने स्तर से अपने मंडलों का बीमा भी कराने लगे है।
वही देखा जाए तो मुंबई माटुंगा का चर्चित जीएसबी (GSB) मंडल ने इस बार मंडल बीमा के नाम पर रिकार्ड तोड़ दिया है।जीएसबी मंडल ने इस बार बप्पा के मंडल का सबसे अधिक 316 करोड़ का बीमा कराया है।देखा जाए तो 11 दिन चलने वाले गणपति उत्सव की शुरुआत भले 31 अगस्त से है, लेकिन गणेश मूर्तियों को धूमधाम से ले जाने का सिलसिला अब तक जारी है।वहीं मुंबई के गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में खूब रौनक होती है।शहर में गणेश चतुर्थी के उत्सव पर सजने वाले बप्पा के पंडाल देश भर में मशहूर हैं।
मुंबई के कई मशहूर गणेश पंडालों पर करोड़ों रुपये का खर्च आता है।यही कारण है कि गणेश मंडल इनका बीमा भी कराते हैं।
हम बात करते है मुंबई के सर्वाधिक संपन्न गणेश मंडलों में से एक जीएसबी सेवा मंडल की।जो बीमा कराए जाने को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।जानकारी है कि शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी में जीएसबी मंडल ने बप्पा के मंडल का 316.40 करोड़ रुपये का बीमा करवाया है।माटुंगा के GSB मंडल द्वारा 316 करोड़ का बीमा कराकर सभी को अचंभित कर दिया है।
क्योंकि GSB मंडल के पास तकरीबन 70 किलो सोना और 300 किलो चांदी के आभूषण है।इन्हीं आभूषणों से जीएसबी मंडल में गणेश जी का शृंगार किया जाता है।मुंबई में सजने वाले बप्पा के मंडल देश भर में काफी मशहूर है।ऐसे में सभी मंडल अपने अपने स्तर से बप्पा के मंडलों को सजावटी रूप देते है।मंडलों का खर्च काफी महंगा आता है।मुंबई में बने गणेश पंडाल मंडलों का दर्शन करने के लिए दुनियां भर से भक्त मुंबई में देखे जाते है।
जिसके चलते लोग अपने अपने मंडलो का बीमा कराते रहते है।लेकिन जीएसबी मंडल देश का सबसे महंगा बप्पा का मंडल बनकर सामने आया है।जीएसबी ने साल 2016 में 300 करोड़ रुपये की एक समान बड़ी पॉलिसी कराई थी।इस साल, मंडल के अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि क्या उनके सोने के भंडार के मूल्यवान मूल्य की वजह से बीमा की राशि में बढ़ोतरी हुई थी। या यदि अधिक वस्तुओं या कीमती सामानों को कवर किया गया।
इसके महा गणपति को लगभग 66 किग्रा सोने के गहनों, और 295 से अधिक किलोग्राम चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं से तैयार किया गया है। गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सेवा मंडल (जीएसबी) ने साल 2017 में 264.25 करोड़ रुपए और साल 2018 में 265 करोड़ रुपए का बीमा करवाया था। इसके बाद साल 2019 में 266.65 करोड़ रुपए का बीमा कवर किया गया था।वही इस मंडल ने प्रीमियम राशि का खुलासा करने से इनकार कर दिया क्योंकि ऐसी पॉलिसी उच्च-मूल्य वाले ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक तय की जाती हैं।
आयोजकों ने बताया कि 316.40 करोड़ रुपये की यह नीति कई प्रकार के जोखिमों को कवर करती है। जिसमें 31.97 करोड़ रुपये में मूर्ति को सजाने वाले सोने, चांदी और आभूषण शामिल हैं। 263 करोड़ रुपये के सबसे बड़े हिस्से में मंडल स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइया, फुटवियर स्टॉल के कर्मचारी, पार्किंग कर्मी और सुरक्षा गार्ड के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर किया गया है। इस बार 29 अगस्त को विराट दर्शन समारोह में गणेश मूर्ति के पहले रूप का अनावरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुंबई में 12 हजार के करीब सार्वजनिक गणेश मंडल हैं जबकि घर में स्थापित की जाने वाली छोटी मूर्तियों की संख्या तो लाखों में होती है। गणेश उत्सव में अलग-अलग रूपों में गणेश जी की छटा देखने लायक होती है।मूर्तियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त मूर्तिकारों का कहना है कि सरकार ने पाबंदी हटाई जरूर लेकिन देर से इसलिए अचानक से बढ़ी मांग को पूरी करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
Post View : 85659