
हुक्फका पार्लर में फर्ज़ी पत्रकार का बर्थडे मनाते हुए
मुंबई :डोंगरी पुलिस थाने के पास चिल्ली ऐंड पेपर नाम का हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चलाया जा रहा है हैरानी की बात यह है कि बीते तीन दिनों से पुलिस की कार्रवाई हो रही है और कार्रवाई की गर्माहाट मात्र एक घंटे तक रहती है और उसके बाद फिर से हुक्का अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है यही नहीं बीएमसी और फाएर विभाग की भी आँखे पूरी तरह से बंद हैं।
जानकारी में यह बात सामने आई है कि इलाके के फर्जी पत्रकार जुनैद शेख ने इस हुक्का पार्लर को लेकर यह दावा किया है कि मुंबई पुलिस का मजाल नहीं कि इसे बंद करा दे क्योंकि उसकी टच बहुत ऊपर तक है और उसके कई अफसरों के साथ फोटो भी हैं इसी लिए उसे हुक्का पार्लर वाले मुफ्त में हुक्का पिलाते हैं और उसका जनम दिन यहां सेलिब्रेट करते हैं।
दरअसल चाइनीस रेस्टोरेंट के नाम पर इन दिनों धड़ल्ले से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है और इस हुक्के की लत में युवक वर्ग पूरी तरह से चपेट में आचुका है स्थानी पुलिस थाने डोंगरी के करीब होने के बाद भी यह अवैध तरीके से चलाया जा रहा है यही नहीं यहां के हुक्का चलाने वालो का कहना है कि उनके इस अवैध हुक्का पार्लर को लेकर Bombay Leaks ख़बर प्रकाशित नहीं कर सकता क्योंकि उससे जुड़े पत्रकार उनके पहचान वालो के कार्यालय में आकर बैठते हैं।
Post View : 97258































