मुंबई:सलमान खान से मिलने के लिए हैदराबाद से मुंबई आने वाली दो युवतियों को मुंबई पुलिस ने तलाश कर लिया है।मुंबई के नागपाड़ा इलाके के होटल रिप्पोन पैलेस से पुलिस को जानकारी मिली जिसके बाद पायधूनी पुलिस थाने और नागपाड़ा पुलिस थाने ने होटल पहुंच कर इन लड़कियों को ढूंढ निकाला।
दोनों लड़िकियां हैदराबाद की रहने वाली हैं इनमे से एक का नाम फरीदा बेगम उम्र 18 साल जबकि दूसरी का नाम असगरी बेगम उम्र 20 साल है।हैदराबाद से यह दोनो लड़िकियां अपने घर से भाग कर फिल्म अभिनेता सलमान खान से मिलने मुंबई पहुंची थीं जिसके बाद इनके घर वालों ने इनको तलाश करना शूरू करदिया।लेकिन यह दोनों मुंबई आचुकी थीं इसलिए घर वालों को ढूंडने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।दोनों मुंबई के नागपाड़ा इलाके में होटल रिप्पोन मे रुकी हुईं थी।इस गुमशूदगी को लेकर सोशल साइट्स पर भी काफी चर्चा रही।जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि दो लड़कियां इस होटल में रुकी हुई हैं पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि वह सलमान खान से मिलने के लिए आईं हैं।पुलिस ने फौरन इनके परिवार से संपर्क किया जो कि मुंबई मे ही मौजूद थे।शिनाख्त करने के बाद दोनों को उनके परिवार के हवाले किया गया।
इस तरह से सलमान से मिलने के जुनून ने दोनों को मुंबई खीच लाया लेकिन सलमान से वह नहीं मिल सकीं।लेकिन समय रहते मुंबई पुलिस ने उन्हें किसी दूसरी मुश्किल में फंसने से पहले बचा लिया।पायधूनी पुलिस थाने के सीनियर पीआई सुनील कवलेकर ने कहा कि हमने जानकारी मिलने के बाद होटल पर पहुंचकर दोनों लड़कियों की शिनाख्त करने के बाद उनसे पूछताछ की जिसके बाद दोनों लड़िकियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर के उनके परिवार के हवाले करदिया है।
Post View : 3