
Bombay Leaks Desk
रियाज़ (सऊदी अरबिया) : तकरीबन एक महीने पहले सऊदी अरब में मौजूद मांसिक रूप से पीड़ित मुहम्मद अज़ाज़ा नाम के एक भारतीय के ज़रिए बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या के मामले में बंगलादेशी नागरिक समेत 6 भारतियों को सऊदी अरब के अलसहाफा पुलिस थाने ने मामले की जांच करते हुए सब को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद गिरफ्तार युवकों के दोस्त रईस अहमद ने भारतीय राजदूत अहमद जावेद से संपर्क कर मामले की सच्चाई बयान की।मामले की सच्चाई सुनने के बाद अहदम जावेद ने इस मामले में भारतीय दुतावास के अधिकारी वसीउल्लाह को भेज कर गिरफ्तार भारतियों के हालात का जायज़ा लेते हुए मामले की सच्चाई बयान की।मामले की छान बीन सऊदी पुलिस ने करते हुए आज गिरफ्तार सारे युवकों को बाइज्ज़त बरी कर दिया है।
बरी होने वाले 6 भारतीय उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के हैं और सऊदी अरब में सिलाई का कम करते हैं।जेल से बाहर आने के बाद सारे युवकों ने भारत सरकार और भारतीय राजदूत अहमद जावेद का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हमारी गिरफ्तारी हुई उसके बाद से हम जिंदगी से हार चुके थे लेकिन जैसे ही दूतावास के अधिकारी वसीउल्लाह साहब ने हम से मुलाकात की तो हमें लगा कि अब जल्द ही इंसाफ़ मिलेगा और हमें इस बात की खुशी हैं कि हम बेगुनाह थे और बेगुनाह हो कर जेल से बाहर आए।राजदूत अहमद जावेद ने इस बारे में कहा कि यह सब एक टीम वर्क पुलिस के जैसे किया गया वह निर्दोष थे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया गया।चूंकि मामला गंभीर था इसलिए हर पहलू से जांच पड़ताल करना ज़रूरी था।
बरी होने वाले युवकों के नाम मसरूर अंसारी,मोहसिन अंसारी,मुहम्मद साकिब,मुहम्मद फैजान है।
Post View : 18






























