बॉम्बे लीक्स , दिल्ली
दिल्ली G20 समिट के लिए मेहमानों के स्वागत हेतु पूरी तरह तैयार है। लेकिन इसी बीच समिट से पहले INDIA और भारत नाम को लेकर विवाद सामने आ गया है।इंडिया बनाम भारत का विवाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के G20 में आ रहे विदेशी नेताओं को भेजे गए निमंत्रण पत्र से शुरू हुआ।पत्र में लिखे ‘Republic of Bharat’ से कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने सत्तारूढ़ भाजपा पर राजनीतिक एकाधिकार के लिए देश को नया नाम देने का आरोप लगाया। वही खबर आ रही है कि अधिकारियों के कार्ड भी बदल दिए गए हैं, जिनपर अब इंडिया की बजाए ‘भारत ऑफिशियल’ लिखा गया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन की ओर से 9 सितंबर को G20 रात्रिभोज के लिए ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने पर कांग्रेस ने कहा कि यह “राज्यों के संघ” पर भी हमला है।जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “तो ये खबर वास्तव में सच है।राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को होने वाले जी-20 डिनर के लिए जो न्योता भेजा है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है।संविधान के आर्टिकल 1 में लिखा है कि भारत जो कि इंडिया है एक राज्यों का समूह होगा। अब तो राज्यों के समूह पर भी हमला हो रहा है।कांग्रेस ने कहा है कि सरकार I.N.D.I.A से डर और नफरत के चलते देश का नाम बदलने में जुटी है। बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सवाल किया कि अचानक क्या हुआ कि ‘इंडिया’ को सिर्फ ‘भारत’ कहने की जरूरत पड़ गई। तमिलनाडु के सीएम और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन बोले कि बीजेपी ने ‘इंडिया’ को बदलने का वादा किया था। लेकिन, अब सिर्फ नाम बदल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा ‘इंडिया’ हमारे देश के लिए स्वीकार्य नाम है। बदलकर ‘भारत’ करने की जरूरत नहीं है।वहीं कांग्रेस को देश के सम्मान और गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को भारत माता की जय के उद्घोष से नफरत क्यों है? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति।उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने कहा, ‘भारत बोलने पर, भारत लिखने पर क्या दिक्कत है आपको? आपको क्यों शर्म आ रही है? कांग्रेस को स्पष्ट करना पड़ेगा कि कभी भारत माता की जय पर आपको ऐतराज है, वंदे मातरम पर ऐतराज है। यह कांग्रेस का संविधान विरोधी चेहरा है। हमारी मातृभूमि का नाम भारत है…संविधान में स्पष्ट किया गया है। कहा, ‘इटली का चश्मा पहनकर कांग्रेस के लोगों का मानसिक दिवालियापन हो गया है।भारत देश के कण कण में है। इसे कोई मिटा नहीं सका है। ये जो नए नए खिलजी आए है ये भी मिटा नही पाएंगे।
Post View : 74686