बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का बुखार सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है।आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में मनोज जारांगे पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।मनोज के शरीर में अब पानी की कमी होने के बाद अब उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा है।मनोज का ब्लड प्रेशर भी कम हो गया था।
गौरतलब है कि आज मनोज जरांगे पाटील के अनशन का 9वां दिन है। मराठा समाज पर हुए लाठीचार्ज पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस माफ़ी मांग चुके हैं। मराठा समाज पर हुए लाठीचार्ज के बाद दूसरे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने सरकार पर खफा बताए जा रहे थे।महाराष्ट्र के जालना जिले के 40 वर्षीय मनोज जारांगे जालना के अंतरवाली सराटी गांव में 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं। उनके कार्यकर्ताओ ने कहा कि अगर कोटा पर अनुकूल फैसला नहीं लिया गया तो वो चार दिनों के बाद पानी और तरल का सेवन भी बंद कर देंगे। मनोज की मानसिकता थी कि सभी युवकों को आरक्षण मिलेगा, तभी उनके सवाल ख़त्म होंगे। मराठा आरक्षण की मांग का आंदोलन का मुख्य चेहरा मनोज जरांगे पाटील बने। मनोज का पैतृक गांव बीड जिले के गेवराई तहसील का माथोरी है। मनोज अल्पभूधारक किसान हैं। जालना जिले के अंबड तहसील का शाहगड उनका ससुराल है। 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने वाले जरांगे ने 2005 से कई आंदोलन किए। आंदोलन के लिए मनोज ने अपनी खेती वाली जमीन तक बेच दी।जालना के अंबड तहसील के साष्टपीपलगांव में जरांगे ने अनशन किया था, तब भी भारी भीड़ जुटी थी और इस आंदोलन की चर्चा भी हुई थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें चर्चा के लिए मुंबई बुलाया था। इसके बाद जरांगे ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था।बता दें कि मराठा समाज ने ‘मराठा आरक्षण’ को लेकर राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से 58 मोर्चे निकाले गए थे। आरक्षण का मुद्दा कोर्ट की लड़ाई में फंसा, बाद में प्रस्थापित नेता और मराठा आंदोलन से तैयार हुए नेताओं ने इस मुद्दे से अपना ध्यान हटा लिया। लेकिन आरक्षण के आंदोलन में एक नारा ‘एक मराठा लाख मराठा’ था, जो महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में गूंजता रहा।वहीं मनोज जरांगे पाटील की ताक़त किस कदर बढ़ चुकी है, यह इसी बात से पता चलता है कि क्या सत्ता पक्ष और क्या विपक्ष सभी जरांगे की चौखट पर पहुंच रहे हैं। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मनोज जरांगे पाटील को भरोसा दिलाया कि वो उनके साथ हैं।
Post View : 87649