बॉम्बे लीक्स।
मुंबई : उद्धव ठाकरे के सीएम एकनाथ शिंदे और भाजपा एक बार फिर से मुसीबत बनने जा रहे।सरकार ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ स्टेट इंटलीजेंस को जांच का आदेश दिया है।आरोप है कि उद्धव ठाकरे ने सीएम रहते हुए उमेश कोल्हे हत्याकांड को दबाने का प्रयास किया था।उमेश कोल्हे की हत्या बीते जून माह में नूपुर शर्मा के सपोर्ट में लिखी पोस्ट के बाद कि गई थी।उस दौरान उद्धव ठाकरे राज्य के सीएम थे।
गौरतलब है निर्दलीय विधायक रवि राणा ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जून में अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या को कांग्रेस नेता के इशारे पर डकैती के रूप में जांच के लिए पुलिस पर दबाव डाला था। राणा ने ठाकरे की कथित भूमिका का पता लगाने के लिए एक एसआईटी बनाकर जांच की मांग की है। राणा ने उद्धव ठाकरे की कथित भूमिका का पता लगाने के लिए एक एसआईटी की ओर से जांच की मांग की थी।राणा ने आरोप लगाया कि कोल्हे ने हिंदू धर्म का प्रचार किया और जब उन्हें धमकियां मिलीं तो अमरावती पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती जिले से ताल्लुक रखने वाले निर्दलीय विधायक ने दावा किया कि जब कोल्हे की सार्वजनिक रूप से हत्या की गई थी।राणा की मांग का जवाब देते हुए राज्य के मंत्री शंभुराज देसाई ने विधान सभा को बताया कि राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) को राणा की ओर से लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 15 दिनों में एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा जाएगा।
बताया जा रहा है कि अमरावती के व्यापारी उमेश कोल्हे हत्या प्रकरण में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के फोन कॉल की सरकार जांच कराएंगी।शिंदे सरकार की ओर से ठाकरे परिवार के खिलाफ यह तीसरी जांच के आदेश दिए गए है।सत्र के दौरान विपक्ष ने विधानसभा की बैठक का बहिष्कार किया था। विशेष बैठक में बीजेपी के विधायक ही शामिल हुए।जिसके बाद बैठक में बीजेपी के सदस्य राम सातपुते ने अहमदनगर जिले के धर्मांतरण को लेकर एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया था। इस पर अमरावती के विधायक रवि राणा ने उमेश कोल्हे की हत्या का मुद्दा उठाया।
राणा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के एक नेता के अनुरोध पर इस मामले को महज एक चोरी केस में तौर पर जांच करने को कहा था।कहा कि सांसद राणा और मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जानकारी दी थी कि किस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री ठाकरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर शाह ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी। उन्होंने ने कहा कि नुपुर शर्मा और हिंदुत्व के समर्थन में पोस्ट करने पर भरे चौराहे पर कोल्हे की हत्या की गई थी।
Post View : 67430






























