बॉम्बे लीक्स।
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के एक नेता को 15 लाख रुपये के एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोपाल के बिलखिरिया कलां निवासी हमीद खान के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी हमीद खान कांग्रेस का पदाधिकारी बताया जा रहा है। अब बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि ड्रग सप्लायर के संबंध कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह से हैं।
गौरतलब है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलेगी कि कोई व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सूखी सेवनिया से अयोध्या नगर की ओर आने वाले सुनसान रोड पर ग्राम अरेडी पुलिया के पास पुलिस ने लाल रंग की जीप को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके चालक हामिद खान के पास 15 ग्राम एमडी नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की उम्र 57 साल है और वह कोकता बायपास क्षेत्र में रहता है। आरोपी हमीद खान ने पूछताछ में अपने मुंबई के संपर्क के बार में भी बताया।आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों के साथ पोस्टर और बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोपी के पूर्व में कांग्रेस पदाधिकारी होने के बाद विरोधी पार्टी के निशाने पर आ गया है। इस मामले में कांग्रेस की ओर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मामले में कांग्रेस के नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस के टारगेट पर था। यह भी जानकारी मिली है कि मुंबई से एमडी ड्रग लाकर भोपाल में तस्करी करता था।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में सवार होकर अज्ञात आरोपी ड्रग की सप्लाई कर रहा है। इसके बाद हमने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जो ट्रक एमडी बरामद किया है यह म्याऊं म्याऊं के नाम से मशहूर है।ड्रग्स को मुंबई से मंगाया गया था।फिलहाल पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Post View : 87480