बॉम्बे लीक्स , उत्तर प्रदेश
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं।जिसके चलते भाजपा सरकार फर्जी मुकदमे लिखवाकर विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार जब-जब सत्ता में रही है। तब-तब समाजवादी पार्टी ने विपक्ष को भी पूरा सम्मान दिया है।यूपी में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव के बीच शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर देहात के सिकंदरा में रुक कर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों से मुलाकात कर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को समाप्त करना चाहती है। इसके चलते विपक्ष पर भाजपा सरकार फर्जी मुकदमे लिखवाकर उत्पीड़न कर रही है। जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार जब-जब सत्ता में रही है। तब-तब समाजवादी पार्टी ने विपक्ष को भी पूरा सम्मान दिया है।कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है। आम आदमी बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद व अशरफ की हत्या कर दी गई। पुलिस कस्टडी में हत्या हो जाना सरकार का बड़ा फेल्योर है। कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए न्यायपालिका है। कोर्ट जज फिर किसलिए बैठे हैं। ये हत्या सरकार और पुलिस की फेल्योर है।शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी भारी मतों के साथ निकाय चुनाव जीतने जा रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। इसके पीछे की मुख्य वजह है। भाजपा ने 6 साल में कोई भी काम नहीं किया है। सिर्फ और सिर्फ जनता को परेशान करने का काम किया है। जनता भाजपा के 6 साल के कार्यकाल को देख चुकी है। जनता भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों से खुश नहीं है।भाजपा द्वारा अखिलेश यादव पर बनाए गए गीतों को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि उनको गुंडा कहने वाले खुद गुंडे हैं। भाजपा में झूठा प्रचार करने वालों की कमी नहीं है। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। हार के चलते भाजपाई बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। कानपुर की जनता बीते 5 सालों में भाजपा की महापौर से त्रस्त हो चुकी है। सभी वर्गों का वोट सपा के साथ है।शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी भारी मतों के साथ निकाय चुनाव जीतने जा रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। इसके पीछे की मुख्य वजह है। भाजपा ने 6 साल में कोई भी काम नहीं किया है। सिर्फ और सिर्फ जनता को परेशान करने का काम किया है। जनता भाजपा के 6 साल के कार्यकाल को देख चुकी है। जनता भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों से खुश नहीं है।
Post View : 45372