बॉम्बे लीक्स ,कर्नाटक
पूर्व स्वर्गीय पीएम राजीव गांधी की बेटी , स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पोती एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।उन्होंने कर्नाटक में कहा कि , सुना है कि पीएम मोदी कह रहे थे कि विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं।पीएम मोदी ऐसी किसी बाते करते है।जबकि इस देश में हर कोई चाहता है कि पीएम मोदी की सेहत अच्छी रहे और उनकी उम्र लंबी हो।
प्रियंका गांधी कर्नाटक में ही रहे विधानसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित कर रही थी।पूछना चाहती हूं कि क्या यह चुनावी मुद्दा है? वह बेरोजगारी, महंगाई की बात क्यों नहीं करते, आप लोगों को आगे बढ़ाने की बात क्यों नहीं करते? यह चुनाव किसी भी नेता के बारे में नहीं है। यह चुनाव कर्नाटक के बारे में हैं. आपके अपने अभिमान के बारे में है।” उन्होंने लोगों से कहा कि लूटने वाली सरकार को हटा दीजिए और ऐसी सरकार लाइए जो कर्नाटक के हित में काम करे।प्रियंका गांधी ने अपनी अलग अलग जनसभा और रोड शो में कर्नाटक की जनता से उनकी संस्कृति और उनके स्वाभिमान को जोड़कर आने वाले विधानसभा के चुनावों में वोट डालने की अपील की। प्रियंका गांधी ने इस दौरान बेरोजगारी के मुद्दे से लेकर राज्य के विकास और किसानों के मुद्दे से स्थानीय महिलाओं की समस्याओं पर जोर दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बेरोजगारों को बता दिए जाने के साथ-साथ महिलाओं को भी 2000 रुपए प्रतिमाह दिए जाने की बात कही। हाल में कर्नाटक में अमूल की एंट्री पर जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर वह राज्य की कोऑपरेटिव डेयरी को ही न सिर्फ आगे बढ़ाएंगे बल्कि पुरानी उत्पादन क्षमता के अनुसार ही उसको आगे बढ़ाया जाएगा।कहा कि पिछली बार आप लोगों ने कांग्रेस और जनता दल (एस) की सरकार चुनी थी।बीजेपी ने तोड़फोड़ करके उस सरकार को गिरा दिया और अपनी सरकार बना ली।बीजेपी की सरकार शुरू से ही एक धोखा थी। बीजेपी की सरकार लालच के आधार पर बनी तो लालच के आधार पर ही निर्णय लेती रही।इसका नतीजा यह रहा है कि जो काम करने चाहिए थे, वो नहीं किए गए।प्रियंका के कर्नाटक की वर्तमान भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।कहा कि भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ, शासन की सारी चीजें ढीले तौर पर देखी जा रही है।मौजूदा सीएम पर कटाछ करते हुए प्रियंका ने कहा कि इस सरकार में सबसे दुखद की बात है 40 प्रतिशत कमीशन वाली ,कमीशन वाली सरकार ने राज्य की जनता को अपनी बेशर्मी और बेहरमी से लूट लिया।प्रियंका ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे गए। उन्होंने अपनी पार्टी के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम वादे नहीं आपको गारंटी दे रहे हैं।बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की बिसार बिछ चुकी है।सभी राजनीतिक दल अपने अपने स्तर से चुनावी दावँ पेंच के साथ मैदान में है।जहाँ 10 मई को राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान के बाद 13 मई को मतगणना होनी है।
Post View : 87564