बॉम्बे लीक्स।
लखनऊ : सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को बिहार पुलिस लखनऊ पहुंची है। गैर-जमानती वारंट लेकर आई बिहार पुलिस ने सबसे पहले लखनऊ की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है, जिसके हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मामला सहारा बैंकिंग में निवेश को लेकर गड़बड़ी से जुड़ा है।बिहार पुलिस ने राय के ठिकानों पर दबिश देने से पहले यूपी की पुलिस से गिरफ्तारी में मदद मांगी।जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस यहां गोमती नगर में स्थित सहारा शहर के दफ्तर पहुंचीं।पुलिस का कहना है कि सहारा शहर में सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी वारंट को अमल में लाने की कार्रवाई की जा रही है।बिहार के नालंदा जिले की उपभोक्ता न्यायालय ने सुब्रत रॉय के खिलाफ एनबीडब्ल्यू नोटिस जारी किया है।पुलिस को आशंका थी कि सुब्रत राय सहारा शहर में छिपे हैं। ऐसे में गोमती नगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के मुख्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इससे पहले अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम भी यूपी आई थी। मध्य प्रदेश के दतिया में भी रॉय के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं।
राय को गिरफ्तार करने आई बिहार पुलिस के साथ फोरम के कर्मचारी भी थे। इसके बाद सहारा की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जिस मामले में सहारा चीफ को पुलिस गिरफ्तार करने आई थी वो कंज्यूमर फोरम के तीन लाख रुपए का मामला है।सहारा के मुताबिक कोर्ट ने फिलहाल अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।वहीं, सहारा ने रकम के भुगतान की बात भी कही है। इससे पहले भी दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस सुब्रत रॉय की तलाश में आई थी।इन प्रदेशों में भी उन पर कई मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के नालंदा में एक मामले को लेकर यह वारंट जारी किया गया था।
Post View : 87427































