बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
यूबीटी शिवसेना नेता संजय और उनके विधायक भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी के मामले में मयूर शिंदे और अजहर मोहम्मद शेख समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।जहाँ से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 19 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
वहीं अब इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, बीजेपी विधायक नितेश राणे, प्रसाद लाड और एमएनएस प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने भी संजय राउत पर गंभीर आरोप लगा दिए।बता दें कि मयूर शिंदे पर पहले से ही हत्या और एक्सटॉर्शन जैसे 14 मामले दर्ज हैं।इससे पहले मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिन पर धमकी देने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मयूर शिंदे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है और उस पर पहले से ही 14 मामले दर्ज हैं।इतना ही नहीं वह खुद संजय राउत और संजय राउत के भाई विधायक सुनील राउत का करीबी भी माना जाता है। मयूर शिंदे कई मौकों पर सुनील राउत और संजय राउत के साथ दिखाई दिया है।अब इस मामले में मुँबई पुलिस संजय राऊत के भाई विधायक सुनील राऊत का भी बायन दर्ज करेगी और संजय राउत को जो धमकी दी गई थी उसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनसे लेगी। सुनील रावत थी इस मामले में शिकायतकर्ता है इसलिए पुलिस उनसे इस पूरे मामले की जानकारी लेगी।फिलहाल अब इस मामले में महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया है कि संजय राउत ने खुद से यह ड्रामा देवेंद्र फडणवीस को गृहमंत्री के तौर पर बदनाम करने के लिए किया। बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा कि एक मराठी आदमी मराठी आदमी को हिंदी में धमका रहा है।इसी से पूरा ड्रामा सामने आ रहा है। संजय राउत पर 420 का केस दर्ज हो।यह कहते हुए नितेश राणे ने आरोपी मयूर शिंदे के साथ संजय राउत और सुनील शिंदे की तस्वीर शेयर की।जबकिं मयूर शिंदे के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने पर पता चलता है कि उसके लगभग सभी पार्टी के नेताओं से अच्छे संबंध हैं। यह शख्स एनसीपी से भी जुड़ा रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट में बीजेपी नेताओं के साथ भी तस्वीरें हैं। एनसीपी से पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड और बीजेपी से वर्तमान केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील के साथ भी उसकी तस्वीरें हैं।भाजपा के आरोपो को लेकर अब यूबीटी शिवसेना नेता संजय राउत ने भी भाजपा पर हमला बोला है। संजय राउत ने ट्वीट कर जवाब दिया है। संजय राउत ने लिखा है कि,अब पता चला कि यह महाशय (आरोपी मयूर शिंदे) बीजेपी या मिंधे (शिंदे) गुट का है।कभी-कभी करीबी लोगों का इस्तेमाल किया जाता है।उसी तरह जिस तरह पहले एकनाथ शिंदे जैसे करीबी शख्स को पकड़ कर शिवसेना का कांटा हटाया गया।कुछ मुद्दे संवेदनशील होते हैं।
Post View : 94676