• मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस ने दर्ज किया मामला-पूर्व कमिश्नर सहित 6 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें फिलहाल थमती नज़र नही आ रही। पूर्व कमिश्नर की कुंडली खंगाल खंगालकर एक के बाद उनपर मुकदमा दर्ज होते जा रहे है।पूर्व कमिश्नर पर 100 करोड़ रुपये की वसूली कांड के बाद अब उनके खिलाफ 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। जिसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस में एक बिजनेसमैन ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 6 पुलिस अधिकारी भी शामिल है। मामले में शामिल दो अन्य लोगो की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
दरअसल मरीन ड्राइव पुलिस में केस दर्ज करवाने वाले बिल्डर का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामले और शिकायतों का निपटारा करने के बदले में उनसे 15 करोड़ की मांग की गई थी। जिन पुलिस अधिकारियों के नाम शिकायत में लिए गए है।उनमें से एक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट में डीसीपी बताया जा रहा है। जबकि अन्य पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच की अलग-अलग यूनिट्स में बतौर इंस्पेक्टर पड़ पर तैनात हैं। मरीन ड्राईव पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला संगीन होने के कारण गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों से पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जांच अधिकारी जल्द ही अन्य पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ करने वाले है।
बताया जा रहा है कि जिन लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।उनमें 2 सिविलियन और 6 पुलिस वाले शामिल है।आरोपियों की लिस्ट में मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान का नाम भी शामिल है। पुलिस की गिरफ्त में आये गिरफ्तार दोनों सिविलियन का नाम सुनील जैन और पुनमिया नाम प्रकाश में आया है।
यही नही मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर 24 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोप है कि 2015 से 2018 तक तबादला होने के बाद भी परमबीर सिंह ने सरकारी आवास का इस्तेमाल किया था।परमबीर ठाणे के पुलिस कमिश्नर रहते हुए 2 सरकारी आवासों का इस्तेमाल कर रहे थे।जिसके बाद परमबीर सिंह पर 2018 तक 54 लाख 10 हजार 545 रुपये का जुर्माना लगाया गया।हालांकि परमबीर अब तक 29 लाख 43 हजार का भुगतान कर चुके है। लेकिन अभी परमबीर को 24 लाख 66 हजार का भुगतान करना बाकी है। उस दौरान परमबीर सिंह मालाबार हिल के नीलिमा अपार्टमेंट में रहा करते थे।बकाया 24 लाख रुपये का यह जुर्माना परमबीर के वेतन या सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पैसो में से वसूल किये जाने की खबर है।
खबर के मुताबिक पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का गंभीर लगाकर कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी।जिसके बाद इस मामले में महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया था। परमबीर सिंह के इस आरोप के बाद अनिल देशमुख को गृहमंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था। बदले में परमबीर सिंह को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। परमबीर सिंह के 100 करोड़ वसूलीकांड के आरोप का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। जिसके बाद शीर्ष कोर्ट ने उच्च न्यायालय में जाने का आदेश जारी किया था।
Post View : 47669