• बारिश के कहर में सुबह सवेरे की घटना-रहियाशी ईमारत में 13 लोगो के निवास करने की जानकारी।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : मुंबई में बारिश के कहर के चलते लगातर हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताज़ा मामला मुंबई के शिवाजी नगर का है ,जहाँ आज सुबह तकरीबन 5 बजे ईमारत में सो रहे लोग मलबों के ढेर में दब गए।इस हादसे में जहां 4 लोगो की मौत हो गई तो वही 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुंबई पुलिस के मुताबिक शिवाजीनगर के गोवंडी इलाके में ईमारत गिरने से 4 लोगो अपनी जान गवानी पड़ी।जबकि 10 लोग मुंबई के अलग अलग अस्पतालों में ज़िंदगी और मौत से लड़ रहे है।
घटना सुबह तकरीबन 5 बजे की बताई जा रही है।कहा जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी।
हालांकि घटना के दौरान इतनी तेज बारिश भी नही हो रही थी।लेकिन रूक रूककर हो रही बारिश के चलते जर्जर ईमारत की नींव पूरी तरह से डैमेज हो चुकी थी।घटना वाला स्थान काफी बाहुल्य आबादी वाला इलाका कहा जाता है।जहां पर हर कुछ जगह पर 2 से 3 मंजिल घर बनाकर रहिवासी रहते है।
दरअसलमुंबई और आस पास के इलाकों में बीते पांच दिन काफी तेज़ बारिश रही
लगातार हुई बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है।तेज़ बारिश के चलते प्रशासन भी जलभराव की समस्या से जूझता रहा।जिसके बाद मुंबई के कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई थी।
देखा जाए तो जुलाई माह में हुई मुंबई की अब तक रिकॉर्ड 1,040 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। ये यह चौथा साल है जब मुंबई में जुलाई की बारिश ने 1000 मिमी का आंकड़ा पर कर चुकी हो।जबकि जून में यहां 2,002.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार यह पूरे मानसून की बारिश के टारगेट से 90 प्रतिशत से कही ज्यादा है।
शिवाजीनगर गोवंडी में यह घटना सुबह करीब पांच बजे बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल के पास प्लॉट संख्या तीन पर हुई।बीएमसी के मुताबिक जानकारी के बाद रेस्कयू ऑपरेशन के दौरान दमकल की सात गाड़ियां , बचाव वैन और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया।। मृतकों की शिनाख्त नेहा परवेज शेख , मोकर जाबिर शेख और शमशाद शेख के तौर पर की गई है।
मुंबई में दो दिन पहले भी हुई तेज़ बारिश के चलते घाटकोपर ,विक्रोली ,चेम्बूर और थाने में ईमारत और घर गिरने के हादसे में 25 से ज्यादा लोगो के मौत की जानकारी सामने आई थी।
Post View : 47723