भारत और चेक गणराज्य के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की दिशा में थल सेना प्रमुख (COAS) जनरल धीरज सेठ ने एक महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा शुरू की है। यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य जुड़ाव और रक्षा-औद्योगिक सहयोग को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
Army Chief General Dhiraj Seth – प्राग में चेक सशस्त्र बलों के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ होगी उच्च स्तरीय बैठकें
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जनरल धीरज सेठ 16 से 19 नवंबर तक चेक गणराज्य के दौरे पर हैं। प्राग में जनरल स्टाफ मुख्यालय में वह चेक सशस्त्र बलों के प्रथम उप प्रमुख और रक्षा उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र चेपेल्का के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान वे सैन्य मुख्यालय पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
Army Chief General Dhiraj Seth – ब्रूनो डिफेंस यूनिवर्सिटी और नाटो सीबीआरएन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा
अपनी इस यात्रा के दौरान सेना प्रमुख ब्रूनो स्थित डिफेंस यूनिवर्सिटी और नाटो के संयुक्त रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) रक्षा उत्कृष्टता केंद्र का भी दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य चेक सशस्त्र बलों की विशेष प्रशिक्षण प्रणालियों, परिचालन क्षमताओं और आधुनिकीकरण पहलों से रूबरू होना है।
Army Chief General Dhiraj Seth – रक्षा विनिर्माण, एयरोस्पेस और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत सहयोग पर चर्चा
इस दौरे का एक मुख्य आकर्षण चेक गणराज्य की अंतर-सरकारी रक्षा सहयोग एजेंसी (AMOS), रक्षा एवं सुरक्षा उद्योग संघ और प्रमुख रक्षा निर्माताओं के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें होंगी। दोनों देश ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहलों के तहत संयुक्त उद्यमों और रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
(57325)