
बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।भाजपा से दूरी बनाकर बीते विधानसभा चुनाव में सुभासपा प्रमुख अखिलेश से गले मिले।लेकिन अब दूरी के बाद राजभर के निशाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव रहते है।वहीं अब समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव पर ओपी राजभर ने निशाना साधा है।
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर से जब सवाल हुआ कि अगर अखिलेश के चाचा शिवपाल उन्हें सपा में वापसी कराते है तो क्या वे सपा ज्वाइन करेंगे? तब उन्होंने कहा, “देखिए आज भी शिवपाल यादव दुखी हैं। ऐसा नहीं है कि वो बहुत खुश हैं। आपने उस दिन सदन में उनकी पीड़ा सुनी न।आज भी उनके दिल में दर्द है। मरहम और टैबलेट नहीं मिल पा रहा है।एक बीमार आदमी दूसरे का क्या इलाज करेंगे वो नहीं कर सकते हैं।कहा कि पहले अपनी पीड़ा वो ठीक कर लें तब दूसरे की पीड़ा को ठीक करने की बात करेंगे।शिवपाल यादव को मिली जिम्मेदारियों पर ओपी राजभर ने कहा, “वो कुछ नहीं कर सकते हैं।अखिलेश यादव पहले अपने स्वभाव में बदलाव लेकर आएं।उसके बाद फिर किसी को सुझाव दें. जब वो किसी की बात मानने को तैयारी ही नहीं है।उन्होंने ही कहा था कि हमको किसी के सलाह की जरूरत नहीं है।कहा कि मेरी सलाह ने अखिलेश को एसी से निकालकर सड़क पर खड़ा कर दिया। ये राजभर की पावर और ताकत है, जिसकी दिखा दिया और वो दरदर घूम रहे हैं, नहीं तो ये एसी से नहीं निकल रहे थे।बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव के साथ थे। लेकिन विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दोनों का गठबंधन टूट गया। अब बीते लंबे वक्त से अखिलेश यादव पर सुभासपा प्रमुख जुबानी हमले कर रहे हैं।
(32154)