शाहिद अंसारी
मुंबई:मुंबई के दादर इलाके से आज अंडरवर्ल्ड डान अश्विन नाइक को मुबंई पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने साथियों समेत दादर इलाके के एक बिल्डर से 50 लाख की वसूली करने के लिए आया था।
दर सल दादर इलाके में काम करने वाले क बिल्डर से अंडरवर्ल्ड डान अश्विन नाइक ने पहले ही 25 लाख की वसूली की थी यह वसूली 2 हफ्तों के दौरान हुई एक बार 15 लाख और दूसरे बार 10 लाख रूपए वसूले गए।लेकिन उसके बाद अश्विन नाइक और उसके साथियों ने उसके पार्टनर से भी वसूली करने के लिए 9 दिसंबर को दादर इलाके से रिवालवर दिखा कर स्कॉरपियो कार में बिठा कर उसका अपहरण करलिया और बिल्डर को अपनी ऑफिस सुभाष नगर में लाने के बाद उससे 50 लाख और 6000 स्क्वैर फिट की जगह की मांग की उस दौरान बिल्डर ने रज़ा मंदी जाहिर करते हुए कहा कि उसे पैसों के लिए कुछ समय की ज़रूरत है समय की मोहलत मिलने के बाद उसे अश्विन नाइक ने छोड़ दिया।बिल्डर ने इसकी शिकायत दादर पुलिस थाने में की जिसके बाद पुलिस ने अश्विन नाइक पर मामला दर्ज कर उसकी फिल्डिंग लगानी शुरू करदी।
आज जैसे ही अश्विन नाइक ने फिर से बिल्डर को फोन कर पैसों की मांग की उसी दौरान बिल्डर ने पुलिस को जानकारी दे दी। अश्विन नाइक दादर स्तिथ भवानी शंकर रोड पर अपने गुर्गों के साथ 2 बजकर 30 मिनट पर दो इनोवा कार लेकर पैसे लेने आ पहुंचा।और उस समय उसपर पहले से ही पुलिस की नज़र थी जोनल डीसीपी महेश पाटिल 15 पुलिस वालों के साथ सिविल ड्रेस में पहले से ही मौजूद थे।उधर बिल्डर को फिर अश्विन नाइक ने फोन किया बिल्डर ने पुलिस के कहने पर दो थैलों में पैसों की जगह काग़ज भर कर अश्विन नाइक को दिया जैसे ही अश्विन नाइक ने बैग थामा घटना पर मौजूद डीसीप महेश पाटिल और उनकी टीम ने दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर उसे रंगे हाथों धर दबोचा।दरअसल महेश पाटिल अपनी टीम के साथ वहां मौजूद थे उसके गुर्गों ने भी डीसीपी महेश पाटिल को देखा लेकिन कोई भी उन्हें पहचान ना सका और यही उसकी गिरफ्तार की वजह बनी।
दादर पुलिस थाने के सीनियर पीआई निशिकांत पाटिल ने इस मामले मे बातचीत करते हुए बताया कि अश्विन नाइक और उसके चार साथियों समेत उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले उसने बिल्डर के साथी से जो 25 लाख रूपए वसूले थे अश्विन नाइक के साथ साथ उसमें कौन कौन से गुर्गे शामिल थे और वसूली की गई 25 लाख की रकम कहा छुपा रखी है इस बात की तफ्तीश की जारही है इस मामले में जल्द ही और भी कई गिरफ्तारियां मुमकिन हैं।
Post View : 22