बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी है।इस बीच सपा अध्यक्ष ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हवा में उड़ाकर पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा।कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र और संविधान खत्म हो गया है। नैला कटरा में मूर्ति का अनावरण के बाद खड़े पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न जयप्रकाश की जयंती पर माल्यार्पण करने से रोका किया। हमारे सवालों का जवाब दें।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के रसूलाबाद के नैला कटरा में प्रतिमा अनावरण करने के बाद रसूलाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। किसान परेशान घूम रहा है। लोकसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि जनता प्रदेश की 80 की 80 सीटें भाजपा को हराने जा रही है। जनता महसूस कर चुकी है कि भाजपा ने धोखा दिया है। जो समाजवादी ने योजनाएं शुरू की थी उन्हें खराब कर दिया गया है। जो गठबंधन बना है, जनता की पीडीए भाजपा का सफाया करेगा। प्रधानमंत्री कोई भी मगर इस बार भाजपा का प्रधानमंत्री नहीं होगा।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ गई है। सरकारी की तरफ से पर्याप्त धान केंद्र नहीं खोले जा रहे किसान परेशान हो गया है। भाजपा का ग्राफ नीचे गिर रहा है और जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है।कहा कि भाजपा जातिवाद को हवा देकर चुनाव जीतती है। गरीबों की कुछ सुनी नहीं जा रही है, तहसीलों व थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। बिजली के बढ़ते दाम से आम आदमी परेशान हो गया है। जो सपा सरकार में सुविधा थी वहीं आज भी हैं कुछ बदला नहीं है। केवल योजना का नाम बदल दिया जा रहा जैसे 100 नंबर डायल को 112 कर दिया गया।अखिलेश ने कहा कि भारत रत्न जयप्रकाश की जयंती के दिन उनकी प्रतिमा को पॉलीथिन और टिन में ढांक कर आखिर कौन सी नाकामी छिपाई जा रही थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगाकर माल्यार्पण करने नहीं दिया गया। आगे कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि समाजवादियों ने समाजवादी संग्रहालय में जयप्रकाश के जीवन के संघर्ष के बारे में बताया। जयप्रकाश जीवन द्वारा जेल गए और भाग कर आए, थाली बजाओ आंदोलन किया। इस तरह की तमाम चीजें संग्रहालय में हैं। उन्होंने जातीय जनगणना की जाने व संविधान में सभी को न्याय मिलने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि पहनावे से पता लग जाता है कि बहुत बड़े छोडू लोग हैं।
Post View : 98432