बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई की चलती लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ मामले के आरोपी को रेलवे जीआरपी ने 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।मुंबई के हार्बर लाईन की ट्रेन पर 40-वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा 20-वर्षीया लड़की कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी।लड़की अकेली लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही थी। रेलवे जीआरपी के घटना के करीब आठ घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि मुंबई के गिरगांव की रहने वाली महिला नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा में शामिल होना था। रेलवे के मुताबिक महिला बुधवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हार्बर लाइन लोकल ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन जब सीएसटी से निकली तो चलती ट्रेन में एक व्यक्ति महिला डिब्बे में घुस गया।आरोपी ने कथित तौर पर CSMT और मस्जिद स्टेशनों के बीच सुबह करीब 7:26 बजे महिला का यौन उत्पीड़न किया। महिला के शोर मचाने पर वह मस्जिद स्टेशन पर उतर गया और भाग गया।इसके बाद लड़की ने जीआरपी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), अपराध शाखा और मुंबई पुलिस के कर्मियों की टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मस्जिद स्टेशन के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। बाद में आरोपी की पहचान की गई और शाम करीब 4 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने घटना की व्याख्या की है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।जानकारी मिली है कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। उसके खिलाफ बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच चल रही है। जीआरपी और आरपीएफ़ के जॉइंट टीम ने आरोपी नवाज़ करींम को 8 घंटे में गिरफ़्तार किया और उसपर बलात्कार का मामला दर्ज किया।बता दें कि आईपीएस रविन्द्र शिषवे के नेतृत्व में वर्तमान समय में रेलवे पुलिस काफी सतर्क है।रेलवे पुलिस कमिश्नर रविन्द्र शिषवे ने लोकल ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं पर सख्त और त्वरित कार्यवाही का सख्त आदेश दे रखा है यह इसी का नतीजा है कि महिला के साथ हुई छेड़छाड़ मामलें के आरोपी को 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Post View : 87458