बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : दिल्ली से मुंबई जा रही एक एक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले में गाज़ियाबाद के एक कारोबारी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी पर फ्लाईट में एक अभिनेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।अभिनेत्री दिल्ली की फ्लाइट से मुंबई लौट रही थी।पुलिस ने यह कार्रवाई 40 वर्षीय एक्ट्रेस की शिकायत मिलने के बाद की है। पुलिस ने नितिन नामक जिस कारोबारी को गिरफ्तार किया है वह गाजियाबाद से संबंध रखता है। बताया जा रहा है कि, वह कारोबारी 3 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में था, जिस फ्लाईट में वो एक्ट्रेस भी बैठी थी।शिकायत मिलने के बाद व्यवसायी के खिलाफ मामला सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था।
शिकायतकर्ता अभिनेत्री के मुताबिक, विमान के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल टर्मिनल पर लैंड करने पर वह बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी थी।इस दौरान उन्हें लगा कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से उसे टच किया। जिस पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए केबिन क्रू में शिकायत दर्ज कराई।जिसके बाद केबिन क्रू ने एक्ट्रेस से मेल पर लिखित शिकायत मांगी।इसके बाद एक्ट्रेस वर्सोवा थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई।लेकिन उसे सहर एयरपोर्ट थाने जाने के लिए कहा गया था।पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने प्लेन में क्रू मेंबर को बरगलाने के लिए अपना गलत नाम भी बताया था। उसने पहले अपना नाम राजीव बताया था। इस आधार पर पुलिस आरोपी को राजीव नाम से तलाश रही थी। हालांकि बाद में शक होने पर विमान कंपनी में सभी यात्रियों के नाम चेक किए। तब उसके असली नाम नितिन का खुलासा हुआ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने क्रू मेंबर को अपने बारे में गलत जानकारी दी थी।उसने बताया कि उसका नाम राजीव है जबकि जांच में पता चला कि उसका असली नाम नितिन है।इस संबंध में अभिनेत्री को आरोपी की तस्वीर दिखाकर भी शिनाख्त की गई। पुलिस ने अब गाजियाबाद के व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Post View : 53741