बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : शिवसेना द्वारा अलग राह अपनाने के बाद महारास्ट्र में अलग थलग पड़ी
बीजेपी ने अपना सहयोगी तलाश लिया है।भाजपा ने महाराष्ट्र में शिवसेना को करारा जवाब देने के लिए उद्धव ठाकरे के साथ हाथ मिला लिया है।मनसे प्रमुख राजठाकरे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई तो जरूर है लेकिन सियासत में एक दूसरे के धुर विरोधी कहे जाते है।ऐसे में शिवसेना से अलग थलग पड़ी भाजपा नर महाराष्ट्र में राजठाकरे के साथ चलने का फैसला कर लिया है।
महाराष्ट्र में भाजपा का मनसे के साथ हुआ गठबंधन राज्य अब राज्य में सियासत का नया अध्याय लिखने की तरफ बढ़ चुका है।महाराष्ट्र में होने वाले पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने मनसे से हाथ मिला लिया है।
विचारधारा की वजह से अब तक एक दूसरे की खिलाफत करने वाली बीजेपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने हाथ मिला लिया है। अब दोनों पार्टियां महाराष्ट्र के आदिवासी जिले पालघर में पंचायत और जिला परिषद के उपचुनाव को एक साथ लड़ेंगी।
महाराष्ट्र में बीजेपी और मनसे के गठबंधन से महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ चुका है। हालांकि मनसे और भाजपा ने पंचायत उपचुनाव में गठबंधन किया है।बताया जा रहा है कि यदि उपचुनाव में सब कुछ सही रहा तो भविष्य में राज्य भर में होने वाले महानगर पालिका चुनाव और जिला परिषद चुनावों में भी यह गठबंधन साथ खड़ा दिखाई देगा।बल्कि कामयाबी मिलने पर विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ नजर आ सकती है। भाजपा और मनसे के इस गठबंधन की पार्टी स्तर पर औपचारिक घोषणा भी कर दी गई है।
जिसके बाद अब दोनों पार्टियां महाराष्ट्र के आदिवासी जिले पालघर में पंचायत और जिला परिषद के उपचुनाव को एक साथ लड़ेंगी।
देखा जाए तो भाजपा और मनसे के बीच गठबंधन की कोशिशें इससे पहले भी कई बार हो चुकी है।लेकिन बातचीत पर दोनों पार्टियों में एकमत राय ने बनने के बाद गठबंधन को सफलता नही मिली थी। वहीं भाजपा नेता नितिन गडकरी और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मध्य एक होटल में गठबंधन को लेकर बातचीत भी हुई थी। लेकिन मुद्दों और शर्तों के अलग सहमति बन पाने में निराशा हाथ लगी थी।
Post View : 46343