मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।ख़बर के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में जमानत पर रिहा हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। इस बयान के बाद राणे पर एफआईआर दर्ज की गई थी।नारायण राणे को गिरफ़्तार भी किया गया था।जिसके बाद उन्हें 15 हजार की जमानत पर रिहा कर दिया गया था।राणे के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों को लेकर मुंबई समेत कई महाराष्ट्र के कई जिलों में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक नारायण राणे को मंगलवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद रात के समय राणे को रायगढ़ जिले की महाड कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे राणे को जमानत मिली। राणे 15,000 रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा तो है लेकिन 30 अगस्त और 6 सितंबर को राणे को रायगढ़ में पेश भी होना होगा।
Post View : 48282