मुंबई : मुंबई ऐंटी एक्सटार्शन सेल ने सलीम महाराज उर्फ़ खबरी लाल को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़ावाला को लेकर छानबीन की तो पता चला कि सलीम महाराज उसका बेहद करीबी है क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सलीम महाराज के बारे में लकड़ावाला से कई अहम जानकारियां मिली थीं तब से वह क्राइम ब्रांच के रडार पर था।
सलीम महाराज मुंबई और महाराष्ट्र से उन लोगो की जानकारियां लकड़ावाला से साझा करता था जिन्हें वसूली या धमकी देकर पैसे ऐंठने होते थे शहर के कई बड़े व्यापारियों और फिल्मी सितारों की जानकारियां उनके नम्बर एड्रेस जैसी कई अहम जानकारियां सलीम महाराज इकट्ठा कर के लकड़ावाला को मुहैय्या कराता था और उसके बाद लकड़ावाला उन्हें खुद या अपने गुर्गों के जरिये कॉल करता था और उन्हें धमकी देता था।
कई मामलों में धमकी का असर न होने पर लकड़ावाला ने फायरिंग भी करवाई थी जिस टारगेट के बारे में सलीम से लकड़ावाला को पूरी जानकारी मिलती थी महराज के खिलाफ़ पिछले साल मुंबई के पायधूनी पुलिस थाने में एक किलो सोना जो कि दुबई से मुंबई तस्करी कर के लाया गया था उसे हड़पने के आरोप मे मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद एक आईपीएस अफसर के आदेश के बाद महेज कुछ घंटों मे केस दूसरे पुलिस थाने को ट्रांस्फर कर दिया गया इस तरह से एक किलो सोना महाराज हज़म कर गया।
सलीम महाराज की गिरफ्तारी के बाद कई अफसरों पर गाज गिर सकती है जिसकी वजह से क्राइम ब्रांच पुलिस और एटीएस में खलबली मच गई है क्योंकि महाराज बीते कई सालों से वसूली में काफी ज्यादा सक्रीय था क्योंकि उसके सर पर मुंबई पुलिस में आला ओहदे पर रहने वाले आईपीएस और मौजूदा समय में एटीएस में कार्यरत आईपीएस अफसर का हाथ है जिसकी वजह से महाराज खुद को मुंबई का वसूली और मांडवाली बादशाह समझता था बीते कई सालों में इस आईपीएस का महाराज के सर पर हाथ होने की वजह से महाराज ने न जान कितने लोगों से वसूली की है और न जाने कितने लोगों को जेल पहुंचा दिया है।
लेकिन मौजूदा दौर में मुंबई पुलिस कमिशनर संजय बर्वे के होने के वजह से महाराज की बैंड बज गई और महाराज सलाखो के पीछे पहुंच गया महाराज की गिरफ्तारी के बाद वह आईपीएस अफसर बहुत नाराज है जिसके दम पर महाराज वसूली किया करता था।
Post View : 209877