मुंबई में दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान साफ-सफाई के लिए एजेंसियों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से घरेलू कर्मचारियों को काम पर रखने वाले लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। मलाड पुलिस ने एक ऐसे फर्जी सफाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो घरों में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहा था।
Diwali Cleaning Theft – पेशेवर क्लीनर बनकर घरों को बनाते थे निशाना
दिवाली के मद्देनजर जब नागरिक अपने घरों की डीप-क्लीनिंग के लिए सफाई कर्मचारियों की मदद ले रहे हैं, तब इस शातिर गिरोह ने इसका फायदा उठाया। मलाड पश्चिम के एक रिहायशी फ्लैट से लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
Diwali Cleaning Theft – मलाड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए मलाड पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई के चलते आरोपियों के पास से चोरी किया गया लगभग 11 तोला सोना भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है।
Diwali Cleaning Theft – त्योहारी सीजन में नागरिकों के लिए पुलिस की सतर्कता सलाह
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारी सीजन में किसी भी अनजान एजेंसी या प्लेटफॉर्म से घर की सफाई के लिए कर्मचारियों को नियुक्त करने से पहले उनकी पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) की पूरी जांच जरूर कर लें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
(58766)