शाहिद अंसारी
मुंबई:यदि आप देर रात मुबंई में कहीं से लौट रहे हैं और आप अपनी पत्नि के साथ हैं और ऐसे लम्हों मे मुंबई पुलिस से आप किसी तरह के सहयोग की उम्मीद करते हैं तो यह आपकी भूल और गलत फहमी है और आप पर यह कभी भी भारी पड़ सकती है।
सेना की रिटाएर्ड मेजर मैथली भगवत अपने पति नवीन राणे के साथ फिल्म देख कर फिल्म के उस खूबसूरत यादों के सहारे घर लौट रहे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि असल ज़िंदगी में कोई ऐसा कलाईमेक्स उनका इंतेज़ार कर रहा था जिसकी कड़वी यादें वह ता उम्र नहीं भुला पाऐंगे।घटना 31 मई की रात 1 बजे की है जब घर लौट रहे पति पत्नि को बुधवार पार्क के पास कफ़ परेड पुलिस थाने के दो पुलिस कर्मी सीनियर कांस्टेबल सबाले और इंस्पेक्टर अहिरे ने इस बात के लिए रोका कि उनकी बाइक में तेज़ रोशनी वाली लाइट लगी हुई थी।पुलिस के अनुसार राणे की गाड़ी में पैर के पास जो लाइट लगी थी वह गैर कानूनी थी।यह बात सुनकर राणे ने कहा कि इसका जो दंड है वह भरने के लिए तय्यार हैं।राणे ने अपनी सफाई मे कहा कि वह लंबी दूरी की यात्रा करते हैं इसलिए उन्हें इस लाइट की ज़रूरत पड़ती है और लाइट किसी के चेहरे पर ना पड़े इसलिए उन्होंने पैर के पास लगाया है।लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और बात करते करते उन्होंने लाइट तोड़ दी जिसके बाद गाड़ी में शार्ट सर्किट होने की वजह से गाड़ी की वायरिंग खराब हो गई।जैसे ही राणे ने गाड़ी चालू करने की कोशिश की गाड़ी चालू नहीं हुई मजबूरन दोनो पति पत्नि ने पैदल ही गाड़ी लेकर चलना मुनासिब समझा यह सोच कर कि इसी वजह से शायद पीछा छूट जाए।और यह कह कर गाड़ी लेकर पैदल चलने लगे कि वह इस हरकत की शिकायत करेंगे।इतना कहना था कि एक पुलिस कर्मी गाड़ी में बैठकर भाग खड़ा हुआ जबकि दूसरा पुलिस कर्मी इस डर से कि कहीं इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से ना कर दे इसलिए वह भी उनके पीछे पीछे चलने लगा और मन्नत समाजत करने लगा।
काफ़ी देर बाद उसी पुलिस कर्मी ने मकैनिक को ढूंढ कर लाया और राणे की गाड़ी रिपेरिंग की।लेकिन यह सब की वजह से उनका 3 घंटा खराब हुआ रात के समय तीन घंटा किसी को कानून के नाम पर हैरान करना खास कर जब कोई महिला साथ में हो यह मुंबई पुलिस के लिए कोई नया नहीं है।
राणे ने अपनी आप बीती फेसबुक पर बयान की जब उन से Bombay Leaks ने बात चीत की तो उन्होंने कहा कि हम मुंबई पुलिस से सहायता की उम्मीद कैसे कर सकते हैं जब तक वह अपनी आदत से बाज़ न आए “ मैं और मेरी पत्नि ने बहुत मन्नत समाजत की लेकिन पुलिस वालों ने हमारी एक न सुनी हमसे बदतमीज़ी करते हुए उन्होंने हमारी गाड़ी खराब की और हम रात के समय धक्के खा रहे थे जबकि हम पूरा दंड भरने के लिए भी तय्यार थे मेरे साथ मेरी पत्नि थी वह रिटाएर्ड मेजर रह चुकी है पुलिस वालों को एक महिला पर भी दया न आई ”।
राणे ने इसकी शिकायत कफ़ परेड पुलिस थाने के सीनियर पीआई से की है लेकिन अब तक इस मामले में निकम्मे पुलिस कर्मियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस बारे में कफ़ परेड पुलिस थाने के सीनियर पीआई दीपक पाटिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राणे ने शिकायत की है अभी हम इस पर जांच करेंगे।
Post View : 6































