Bombay leaks Desk
जबलपुर:अबतक आपने सुना होगा कि लोग कार से बाइक से सिगनल तोड़कर निकल जाते हैं और वापस नहीं आते लेकिन यह खबर पढ़कर आपको हैरानी होगी।गाड़ी नंबर 11094 महानगरी एक्सप्रेस जो कि आज अपने सही समय 3.30 मिनट से 10 मिनट देरी से छेवकी स्टेशन से 3.40 मिनट पर छूटी अगला स्टॉप मानिकपुर स्टेशन 5.15 मिनट पर पहुंची।मानिकपुर से छूटने के बाद तीसरा स्टॉप सतना था सतना स्टेशन पर महानगरी का पहुंचने का समय 6.20 मिनट था लेकिन टिकरिया स्टेशन पर रुकने का सिगनल होने के बाद भी ड्राइवर ने सिगनल को नज़र अंदाज करते हुए ट्रेन सिगनल तोड़ते हुए ट्रेन 2 किमी तक आगे निकल गई।इस दौरान जब टिकरिया स्टेशन वालों को ख्याल आया तो उन्होंने ड्राइवर से तुंरत संपर्क कर ट्रेन को 2 किलो मीटर तक पीछे लाकर टिकरिया रेलवे स्टेशन पर रोका।ट्रेन के अचानक वापस होने की वजह से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल होगया जैसे ही ट्रेन टिकरिया स्टेशन पर वापस आई तब लोगों की जान में जान आई तकरीबन एक घंटे तक इंजन बदलने के बाद ट्रेन फिर से चल पड़ी।खबर लिखे जाने तक ट्रेन 2 घंटे की देरी के साथ जबलपुर स्टेशन पहुंची।ट्रेन पर मौजूद यात्रियों में इसको लेकर डर का माहौल बना हुआ है क्योंकि एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान हमारे सहयोगी साहबे-ए-आलम अंसारी वहां मौजूद थे उन्होंने जब टिकरिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टेशन मास्टर से पूछा तो उन्होंने पहले जवाब देने में आना कानी की लेकिन बाद मे उन्हें पहले कहा कि सिगनल तोड़कर ट्रेन आगे निकल गई लेकिन बाद में ट्रेन के इंजन में टेक्निकल खराबी की बात कहकर चुप्पी साध ली।ट्रेन तकरीबन एक घंटे तक टिकरिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही और इंजन बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
इस बारे में इलाहाबाद डिवीज़न,झांसी डिवीज़न,जबलपुर डिवीज़न के संबंधित अधिकारियों से जब जानकारी मांगी गई तो सब से पहले हर डिवीज़न के अधिकारी ने यह कहकर अपने हाथ खड़े करलिए कि उनके क्षेत्र में नहीं है।लेकिन आखिर में जबलपुर डिवीज़न के सीपीआरओ ने यह कहकर चुप्पी साधी कि ओवरहेड वाएर मे खराबी आजाने की वजह से ट्रेन को रोक दिया गया है।लेकिन ट्रेन को 2 किलोमीटर वापस पीछे क्यों लाया गया इस सावल पर उन्होंने की जवाब नहीं दिया।ध्यान रहे जिस स्थान पर घटना घटी उस रूट पर डीज़ल इंजन चलते हैं क्योंकि एलेक्ट्रिक इंजन चलने की स्वीधा है ही नहीं।
Post View : 79































