मुंबई:पैसों की तंगी को लेकर जिस तरह से प्रत्यूशा के बारे में कई बातें सामने आई उनमें से एक यह भी है कि 9 और 10 अगस्त की रात प्रत्यूशा और उनके ब्वाय फ्रेंड राहुल राज ओशिवारा पुलिस थाने की हद में एडिक्शन लाउंज में अपनी बर्थेडे पार्टी मनाई थी जिसका बिल अबतक प्रत्यूशा ने और ना ही राहुल ने बतक अदा नहीं किया।हालांकि यह पार्टी प्रत्यूशा की तरफ से ऑर्गनाइज़ की गई थी।एडिक्शन लाउंज की मालकिन आराधना ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत उस समय ही वर्सोवा पुलिस थाने मे की थी लेकिन उसके बाद भी प्रत्यूशा ने उनका बिल नहीं चुकाया।
10 अगस्त को प्रत्यूशा बनर्जी का जन्म दिन था उन्होंने अपने ब्वाय फ्रेंड राहुल राज और अपने दोस्तों के साथ अंधेरी स्तिथ उनके होटल एडिक्शन लाउंट में पार्टी रखी थी जिसका बिल 114660 रूपए हुआ था।जिसके बाद प्रत्यूशा बनर्जी ने उन्हें 50000 रूपए कैश अदा कर दिए और बाकी की रकम बाद में देने के लिए कहा प्रत्यूशा बनर्जी ने बकाया रकम अदा करने के लिए होटल मालिक आराधना को 64500 का आईसीआईसीआई बैंक का चेक दिया था।लेकिन जब आराधना ने चेक को कैश करने के लिए बैंक में जमा किया तो पता चला कि प्रत्यूशा बनर्जी नें उस चेक को पहले से ही ब्लॉक करा दिया।अब अपने पैसे के लिए आराधना ने प्रत्यूशा बनर्जी और उनके ब्वाय फ्रेंड से पैसे मांगने शूरू किए तो वह आज और कल पर टालने लगीं थीं और फिर फोन भी उठाना बंद कर दिया था।जिसको देखते हुए आराधना ने प्रत्यूशा बनर्जी और उनके ब्वाय फ्रेंड के खिलाफ स्थानी पुलिस थाने ओशिवारा में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई थी।
Post View : 3































