
शाहिद अंसारी
मुंबई:शुक्रवार की रात मुबंई के एलटी मार्ग पुलिस थाने की हद में शान्ति सदन बिल्डिंग के 4 घरों को तोड़कर लाख रूपए के कैश और गोल्ड ज्वेलरी की चोरी हुई थी। इस मामले में एलटी मार्ग पुलिस थाने ने आरोपी की शिनाख्त करली है लेकिन अबतक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
छानबीन में पुलिस के हाथ सीसीटीवी रिकॉर्डिंग लगी जिसके बाद आरोपी की शिनाख्त होगई है।आरोपी पूणे का रहने वाला है और उसका नाम मधुकर प्रभाकर है उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।मुंबई पुलिस पूणे स्तिथ उसके घर पहुंची लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गया ।छानबीन में इस बात की पता चला कि वह हिस्ट्री शीटर है और उसपर पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं।
4 घरों मे हुई चोरी के बाद जब एलटी मार्ग के सीनियर पीआई शरद नाइक से बात की गई तो पहले उन्होंने इस तरह की वारदात से साफ इंकार किया लेकिन जब उन्हें बताया गया कि घटना की फोटो मौजूद है तो उन्होंने 4 घर की जगह एक घर में चोरी की वारदात को स्वीकार किया और कहा कि अभी छानबीन चल रही है।और चोरी किए गए गहनों और पैसे मिलकर कुल 9 लाख की चोरी हुई है।
इस वारदात के बाद पीड़ित सदमे में हैं हालांकि उनके पड़ोसी और स्थानी कार्पोरेटर सम्पत ठाकुर का कहना है कि यह चोरी मात्र 9 लाख रूपए की नहीं हुई और ना ही एक घर में हुई है बल्कि चार घरों के ताले तोड़कर तकरीबन 70 तोला सोना और 25 लाख नक़्दी लेकर आरोपी फरार है।जबकि घटना घटने के बाद से ही एलटी मार्ग पुलिस पीड़ित को यह कह रही है कि इस चोरी का जिक्र किसी से भी मत करना।अब ऐसे मे सवाल यह उठता है कि आखिर चोरी हुए माल की कीमत पुलिस जो बता रही है क्या वह सही है या नहीं।लेकिन यह सोचने वाली बात है कि आखिर एलटी मार्ग सीनियर पीआई शरद नाइक मामले को और असल कीमत क्यों छुपा रहे हैं।
Post View : 4































