बॉम्बे लीक्स ,बिहार
क्या भाजपा एनडीए के खिलाफ बना इंडिया गठबंधन की राहें चुनाव से पहले बिखर जाएंगी।क्योंकि सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक आम सहमति तो बन न सकी, लेकिन गठबंधन में शामिल सभी दल सीटों को लेकर अपना अपना दावा ठोकते देखे जा रहे है।अब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार में लोकसभा सीटों पर अपना दावा ठोंक दिया है।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक कांग्रेस बिहार की उतनी ही लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरेगी ,जितनी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्यासी उसके 2019 के लोकसभा चुनाव में मैदान पर थें।
दरअसल बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की।ईस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों पर भी बातचीत कीम उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने पिछले लोकसभा में जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी इस चुनाव कम से कम उतनी ही सीटों पर लड़ेगी। अखिलेश के मुताबिक बिहार में सीट बंटवारे के लिए मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन ने कमेटी का गठन कर दिया। जहां बिहार कांग्रेस इस कमेटी के सामने राज्य में अपनी मांग रखेगी।अखिलेश सिंह ने जी 20 सम्मेलन में बिहार के सीएम और इंडिया गठबंधन के जनक नीतीश कुमार शामिल होने को लेकर कहा कि यह सवाल का जवाब मुख्यमंत्री दे सकते हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि भारत और इंडिया में कोई फर्क नहीं है।केंद्र सरकार मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम चला रही है तो क्या कांग्रेस से पूछ कर तो यह प्रोग्राम चला रही थी।कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और मोदी सरकार की विदाई तय हो चुकी है।जनता ने अपना मन बनाते हुए 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन को अपनाने का मन बना लिया है।अखिलेश सिंह ने मंहगाई को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार आई है तब से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे गरीब आदमी इसमें बुरी तरह पिस रहा है।वहीं, पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी को उन्होंने चुनावी प्रलोभन बताया और कहा कि सिलेंडर की कीमतों में 800 रुपए की वृद्धि कर 200 रुपए घटाना, यह जनता समझ रही है।अखिलेश सिंह ने दावा किया कि भाजपा इंडिया गठबंधन से घबराई हुई है।ऐसे में वो न सिर्फ देश का नाम बदलने का षणयंत्र रच कर जनता को गुमराह करना चाह रही ,बल्कि एजेंसियों के सहारे विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने की भी कोशिश कर रही है।
Post View : 49856