
बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद यानी मंगलवार (8 अगस्त) को उनको पुराना सरकारी बंगला आवंटित हो गया है।बताया जा रहा है कि राहुल गांधी को न सिर्फ उन्हें उनका पुराना बंगला आवन्तिक न कर दिया गया बल्कि उनका सामान भी फिर से शिफ्ट कर दिया गया है।केंद्रीय हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है।वहीं राहुल गांधी को बंगला वापिस मिलने के बाद उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आई है।राहुल गांधी ने कहा है कि पूरा हिंदुस्तान ही मेरा घर है।
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मंगलवार को पुराना सरकारी बंगला 12 तुगलक लेन वापस दिया गया है। संसद की हाउसिंग कमेटी ने राहुल की सांसदी बहाल होने के एक दिन बाद उन्हें उनका पुराना सरकारी बंगला फिर से अलॉट कर दिया है। वही अब तक यह सस्पेंस बरकरार है कि राहुल यह बंगला लेंगे या नहीं, हालांकि अभी राहुल को इस बारे में 8 दिन में अपना जवाब करना होगा।सांसदी बहाली के बाद वापिस मिले बंगले के बारे में राहुल से कांग्रेस मुख्यालय में बंगले को लेकर राहुल ने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।जानकारी के लिए बता दूं कि 12 तुगलक लेन में राहुल गांधी 19 साल रहे। मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद 22 अप्रैल 2023 को उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था। राहुल 12 और 13 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड भी जाएंगे। सांसदी बहाल होने के बाद यह उनका पहला वायनाड दौरा होगा।राहुल को 2004 में संसद बनने के बाद 2005 में उन्हें 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया गया था।जोकि दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित टाइप-8 बंगला हाइएस्ट कैटेगरी में है। इस आलीशान बंगले में 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डायनिंग रूम, 1 स्टडी रूम के साथ कुछ सर्वेंट क्वार्टर भी हैं। राहुल गांधी इस बंगले में एक प्राइवेट गृह प्रवेश के बाद शिफ्ट हुए थे।बंगलरे में शिफ्ट होने के समय हुई सेरेमनी में सोनिया, प्रियंका, रॉबर्ट समेत उनके करीबी लोग ही शामिल थे।वहीं शामिल लोगों की कोई सार्वजनिक तस्वीर अब तक सामने नही आई है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का 12-13 अगस्त को दौरा करेगे। सांसदी बहाली के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। राहुल पिछली बार 11 अप्रैल को वायनाड गए थे, जहां उन्होंने रोड शो भी किया था।बता दें कि राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी।इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। फिर उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया।राहुल गांधी मानहानि मामले में हाई कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें यहां राहत नहीं मिली।आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।
Post View : 87660





























