
बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की आग थमने का नाम नही ले रही।आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र से दिल्ली तक कि सियासत में हलचल पैदा है।महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के गले की फांस बन चुका मराठा आरक्षण को सभी दल भुनाना चाह रहे है।वहीं अबमहाराष्ट्र के हिंगोली से शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने मराठा आरक्षण के समर्थन में लोकसभा अध्यक्ष के पास अपना इस्तीफा भेजा है।उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को रविवार (29 अक्टूबर) को अपना इस्तीफा भेजा।जबकिं नासिक से सांसद हेमंत गोडसे ने अपना इस्तीफा सीएम शिंदे को भेज दिया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के हिंगोली से शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल और नासिक से सांसद हेमंत गोडसे लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।पाटिल ने कहा कि उन्होंने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के लिए आंदोलनरत मराठा समुदाय के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।बता दें कि सांसद पाटिल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं।इससे पहले, मराठा समुदाय के आंदोलनरत सदस्यों ने उनसे लोकसभा की सदस्यता से कथित तौर पर इस्तीफा देने को कहा।शिवसेना सांसद पाटिल ने खुद को मराठा समुदाय का कार्यकर्ता बताते हुए कहा, “इस मुद्दे के प्रति पूरे देश का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मैं दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से मिलूंगा और अपना इस्तीफा दूंगा।कई मराठा युवाओं ने पिछले कुछ दिनों में इसके (आरक्षण के) लिए आत्महत्या की है।हेमंत पाटिल बीते दिनों उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद अस्पताल के डीन से शौचालय साफ करवाया था।पाटिल के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया था।बता दें कि एक कार्यकर्ता मनोज जरांगे जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। उनके अनशन के कारण मुद्दा गरमाया हुआ है।मामले पर कई राजनीतिक हस्तियों के बयान भी आ रहे हैं।वहीं, मनोज जरांगे ने शनिवार (28 अक्टूबर) को कहा है कि अगर सरकार तत्काल आरक्षण नहीं देती है तो 29 अक्टूबर से राज्य के हर गांव में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।25 अक्टूबर को उन्होंने अपनी भूख हड़ताल का दूसरा चरण शुरू किया था। जरांगे ने कहा कि उनके अनशन का तीसरा चरण 31 अक्टूबर से शुरू होगा।प्रदर्शनकारी ओबीसी श्रेणी के तहत मराठाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
Post View : 95781





























