बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई पुलिस ने दो विदेशी यात्रियों को बोर्डिंग पास बदलने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। यह घटना छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है, जहां लंदन और काठमांडो यात्रा करने वाले एक श्रीलंकाई और एक जर्मन यात्री पर अपने बोर्डिंग पास की अदला-बदली का आरोप है।
बता दें कि मुंबई पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को मुंबई पुलिस ने अपने बोर्डिंग पास की अदला-बदली कर अलग अलग देश जाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अलग अलग देशों के लिए उड़ान भरने के प्रयास में अपने बोर्डिंग पास की अदला-बदली करने का यह प्लान एक आलिशान होटल में बना था।साथ ही हवाई अड्डे के वॉशरूम में इसे अंजाम दिया गया।पुलिस ने बताया कि एक श्रीलंकाई नागरिक और एक जर्मन नागरिक को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, 22 वर्षीय श्रीलंकाई मूल निवासी, जो बेहतर कैरियर के अवसर के लिए यूके जाना चाहता था। के पास नेपाल के काठमांडू के लिए एक बोर्डिंग पास था, जबकि 36 वर्षीय जर्मन नागरिक को लंदन जाना था।पुलिस के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब एक एयरलाइन कंपनी के एक परिचारक को श्रीलंकाई नागरिक के पासपोर्ट पर प्रस्थान मुहर जाली प्रतीत हुई। इसके साथ उन्होंने यह भी देखा की बोर्डिंग पास में प्रस्थान टिकट संख्या भी अलग था। बताया कि जब यात्री को अंदाजा हो गया कि वह पकड़ा गया है तो यूके पहुंचे श्रीलंकाई नागरिक ने अपनी मूल पहचान बता दी। इसके बाद उसे मंगलवार को मुंबई भेज दिया गया। जांच के दौरान यात्री ने बताया कि वह अपने बेहतर करियर के लिए यूके जाना चाहता था। पुलिस ने कांठमांडो जाने वाले जर्मन यात्री को भी पकड़ लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों ही यात्री नौ अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के नजदीकी प्लश होटल में रह रहे थे। वहीं दोनों ने अपने बोर्डिंग पास की अदला बदली की तरकीब बनाई थी। सहार पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस अपराध में और लोगों के शामिल होने की जांज में जुटी हुई है।
Post View : 53293