
बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
राजधानी में दिल्ली विधेयक बिल की अधिसूचना जारी होने के बाद से सीएम केजरीवाल भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे है।इस बीच केजरीवाल ने दिल्ली विधेयक को लेकर भाजपा पर फिर हमला बोला, कहा कि दिल्ली वासियों के हक़ वापिस दिलाकर रहूंगा ,क्योंकि कोई माई का लाल पैदा नही हुआ जो केजरीवाल को झुका सके।दरअसल केजरीवाल ने बिना नाम लिए दिल्ली पर एलजी की पावर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में आयोजित हुए तीन दिवसीय सत्र में बोल रहे थे।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा में सत्र का आज तीसरा दिन था।जहाँ सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सदन को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा वो दिल्ली के अधिकार वापस दिलाकर रहेंगे। सीएम केजरीवाल दिल्ली सर्विस बिल (Delhi Service Bill) के संबंध में बीजेपी पर हमलावर होते हुए यह बात कह रहे थे।उन्होंने दिल्ली विधानसभा में भाषण देते हुए कहा कि बीजेपी सेवा विधेयक के माध्यम से लोकतंत्र का “संघी” मॉडल लेकर आई है।2024 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी के लिए पूर्ण राज्य के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अध्यादेश और विधेयक के माध्यम से दिल्ली के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया। कहा कि सेवा मामले पर अध्यादेश इसलिए लाया गया क्योंकि धनबल और ईडी तथा सीबीआई का खतरा दिल्ली में विफल हो गया था।केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि हाल ही में बीजेपी के किसी नेता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था, ‘हम तुम्हें झुका देंगे।लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कोई भी ताकत केजरीवाल और दिल्ली के दो करोड़ लोगों को झुका नहीं सकती। कहा कि दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो अरविंद केजरीवाल को झुका दे।कहा कि पहले दिल्ली को लेकर घोटाले की चर्चा होती थी।लेकिन आज दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था, मोहल्ला क्लीनिक, बस सर्विस और जीरो बिजली बिल की चर्चा होती है। हमने जनता के आशीर्वाद लिए और इन्होंने पाप किए हैं।केजरीवाल ने सेवा बिल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस कानून से दिल्ली के लोकतांत्रिक अधिकार को छीना गया। साल 2013 में कांग्रेस को लेकर नेगेटिविटी थी और ऐसा लग रहा था कि चारों तरफ मोदी लहर चल रही है। मोदी लहर के बीच देश में आम आदमी पार्टी की चर्चा शुरू हो गई थी। उसी वक्त मोदी जी के दिल पर क्या गुजर रही होगी, एक आधे राज्य के अंदर छोटी सी पार्टी ने अद्भुत कम कर दिया।कहा कि कई राज्यों में चुनाव हुए और मोदी जी जीत गए। फिर दिल्ली का नंबर आया। फरवरी 2015 में 70 में से 67 सीट AAP ने जीती।बीजेपी मोदी जी की पार्टी तीन सीट पर सिमट गई।पीएम मोदी का घोड़ा दिल्ली वालों ने रोक दिया।उसी दिन मोदी जी ने कसम खाई कि आम आदमी पार्टी को रोक लूंगा। लेकिन भगवान ने कुछ और सोच रखा था।चुनी सरकार को तहस-नहस करने में पूरा तंत्र लग गया।10 साल में आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरी बड़ी पार्टी बन गई।
Post View : 84477






























