बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ हो गई है।इस अभूतपूर्व और अप्रतिम उपलब्धि के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। पृथ्वी के नैचुरल सैटेलाइट (चंद्रमा) के इस हिस्से में उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है क्योंकि अब तक जितने भी मिशन चंद्रमा पर गए हैं वे चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे हैं।
बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया।लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।गौरतलब है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को सफलतापूर्वक लैंडिंग की पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अलग-अलग दलों के राजनीतिक नेताओं ने सराहना करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी।गत 14 जुलाई को चंद्रमा की यात्रा पर रवाना हुए चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत का सबसे महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “चंद्रयान-3 की सफलता ने वैज्ञानिक समुदाय को आत्मविश्वास दिया है। यह हमारे देश के साथ-साथ पूरी दुनिया को गौरवान्वित करेगा। सभी वैज्ञानिकों और भारतीयों को शुभकामनाएं। कामना है कि इसरो के ऐसे ही अभिनव प्रयोग अंतरिक्ष में उड़ान भरते रहें।एनसीपी चीफ शरद पवार ने इसरो को इस सफलता पर बधाई दी है।लिखा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने वैज्ञानिक समुदाय को आत्मविश्वास दिया है। यह हमारे देश के साथ-साथ पूरी दुनिया को गौरवान्वित करेगा। सभी वैज्ञानिकों और भारतीयों को शुभकामनाएं। कामना है कि इसरो के ऐसे ही अभिनव प्रयोग अंतरिक्ष में उड़ान भरते रहें।”पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नेहरू तारामंडल में भारत के चंद्रयान की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ देखी।शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘भारत चंद्रमा पर है! यह बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के गवाह बने हैं। इसरो और पूरे वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई।
रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है।गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने ‘अग्रणी उपलब्धि’ के लिए ‘टीम इसरो’ को बधाई दी।गोहिल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।’कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, “ चंद्रमा पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतराने में योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। यह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का विजन है।
Post View : 88680