
बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
बैंगलूर में हुई विपक्षी एकता की बैठक में रखा गया गठबंधन का नाम विवादों में आ गया है।विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखने पर दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। अवीनीश मिश्र नाम के शख्श ने विपक्ष की 26 पॉलिटिकल पार्टियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि इंडिया का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया जा सकता है।
आरोप है कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस-इंडिया) रखकर कानून तोड़ा है। दिल्ली के रहने वाले अवनीश मिश्रा नामक वकील ने बाराखंभा रोड पुलिस स्टेशन में इस गठबंधन में शामिल सभी 26 राजनीतिक दलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों द्वारा अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखकर एंबलम एक्ट-2022 (प्रतीक अधीनियम) का उल्लंघन किया है। पुलिस ने वकील की शिकायत ले ली है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवीण तायल ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। बुधवार देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।वकील अवनीश मिश्रा ने शिकायत में कहा कि एंबलम एक्ट की धारा-3 के तहत कोई भी इंडिया नाम अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता और इस तरह से इंडिया नाम के उपयोग से भारत के लोगों की भावना आहत हुई है। विपक्ष के 26 दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक में मंगलवार को इस गठबंधन के लिए इंडिया नाम चुना गया है। वकील ने सभी 26 दलों को दंडित करने की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एंबलम एक्ट की धारा-5 में ऐसे उल्लंघन पर जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान किया गया है। इस एक्ट की धारा-3 के उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर अधिकतम 500 रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।इन 26 दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जेडीयू, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, राष्ट्रीय जनता दल, जेएमएम, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी, समाजवादी पार्टी, आरएलडी, अपना दल (कमेरावादी), जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, सीपीआईएम, सीपीआई और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन है।इसके अलावा इसमें आरएसपी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, विदुथलाई चिरुथैगल काची, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची, मणिथनेय मक्कल काची और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सहित कई दल है।
Post View : 68548





























