
बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में अजित पवार की बगावत के बाद दो खेमों में बंटी एनसीपी के बीच विवाद जारी है। इस बीच, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को अपने गुट के नेताओं की मुंबई में बैठक बुलाई है। मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट में स्थित एनसीपी के ऑफिस में दोपहर 1 बजे बैठक होगी। पार्टी के सभी बड़े नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर अपनी पार्टी में बंटवारे से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सच है कि कुछ विधायक पार्टी से चले गए हैं, लेकिन अकेले विधायकों का मतलब पूरी राजनीतिक पार्टी नहीं होता। पवार ने कहा कि वह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जयंत पाटिल पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। बता दें कि अजित पवार और एनसीपी के 8 अन्य विधायक 2 जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे।ऐसे में अजीत पवार का यह बयान की राजनीति में कोई स्थायी नही होता।अब इसी बीच स्वयं को एनसीपी के प्रमुख बनाये रखने वाले शरद ने मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पूर्व मंगलवार को अपने गुट के नेताओं की मुंबई में बैठक बुलाई है।बताया जा रहा है कि एनसीपी की यह बैठक मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट में स्थित एनसीपी के ऑफिस में दोपहर 1 बजे बैठक होगी। इस बैठक में शरद पवार ने पार्टी के सभी बड़े नेताओ को मौजूद रहने को कहा है।बता दें कि शरद पवार ने यह कहा था कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पार्टी के नेता हैं, और एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है।लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही शरद पवार ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।इसके बाद शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने भी कहा कि शरद पवार कभी भी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।वहीं अजीत के मुताबिक राज्य में लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन में शामिल हुआ हूं।जबकिं हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क बढ़ाने के केंद्र सरकार के हालिया फैसले पर एकनाथ शिंदे सरकार को घेरा था, जिस पर अजित पवार ने सफाई भी दी थी।
Post View : 94677






























