रायगढ़: मुंबई से सटे रायगढ़ समुंद्री हद अरब सागर में अवैध रूप से डीज़ल की तस्करी के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इनके पास से 2 बोट में से 46000 लीटर डीज़ल जब्त किया गया है जिसकी भारती बाजारों कीमत 1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनके नाम सियाउल्ला शेख,दर्शन नखवा, कमल बर्मन,राजू महतो है इन लोगों के खिलाफ कन्हिया साईं नाम की बोट पर डीजल की अवैध तस्करी मामले में मामला दर्ज किया गया है।
जबकि दूसरी बोट गज लक्ष्मी माता है इसमें मौजूद निसर्ग नख्वा, निकेश नख्वा,पुनीत उरा, बिनीय गुरी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों को यह जानकारी मिली की अरब सागर में अवैध डीजल की तस्करी की जा रही है जिसके बाद रसायनी पुलिस थाने की टीम ने अरब सागर में यह कार्रवाई की है।
रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घार्गे ने बताया की हम ने आरोपियों को 41डी के तहेत हिरासत में लिया गया है बोट से मिले अवैध डीज़ल की सैंपलिंग के लिए भेजा गया है जैसी जानकारी मिलती है उसी हिसाब से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Post View : 68763