
बॉम्बे लीक्स ,कर्नाटक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ बातचीत की।उन्होंने विभिन्न कंपनियों के गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स की परेशानियों को सुना। इसके साथ ही राहुल ने इन वर्कर्स के साथ मसाला डोसा और कॉफी का नाश्ता भी किया।वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मणिपुर जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर की आज की स्थिति बीजेपी की नफरत और हिंसा की राजनीति का नतीजा है।
गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार आज 8 मई को थम गया। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होेगा। वोटों की गिनती 13 मई को होनी है। चुनाव प्रचार थमने से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता रोड शो और रैली के जरिए अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के अनेकल में एक रैली को संबोधित किया। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला ,बल्कि डिलीवरी बाय के साथ सवारी करते हुए बस की भी सवारी की।कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी ने आज बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एयरलाइंस होटल में डंजो, स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट आदि के गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ खुलकर बातचीत की. एक कप कॉफी और मसाला डोसा के ऊपर, उन्होंने डिलीवरी कर्मचारियों के जीवन, स्थिर रोजगार की कमी और बुनियादी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी जाना कि इन युवाओं ने गिग जॉब्स क्यों ली हैं और उनके काम करने की स्थिति कैसी है।राहुल के साथ बातचीत के दौरान गिग कर्मचारियों ने शिकायत की कि बेरोजगारी के मुद्दे ने उन्हें ऐसे काम करने के लिए मजबूर किया है जो कम वेतन वाले हैं। उन्होंने उनके साथ खेलों पर भी चर्चा की और उनसे उनके पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ियों के बारे में पूछा।स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और डंजो जैसे एग्रीगेटर्स के डिलीवरी पार्टनर्स को बेंगलुरु में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के खाना खाते हुए देखा गया।राहुल गांधी को बेंगलुरु में अपने होटल तक पहुंचने के लिए एक दोपहिया वाहन में सवारी करते हुए देखा गया।वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने राहुल गांधी के रोड शो और बेंगलुरु में सभाओं पर कटाक्ष किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल के रोड शो की योजना इस तरह से बनाई गई है कि सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों को कवर किया जाए। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार यानी 10 मई को मतदान होगा और नतीजे शनिवार यानी 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
Post View : 58270






























