बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी वापिस चुनाव लड़ने जा रहे है।इस बात का एलान यूपी अमेठी यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वही प्रियंका गांधी के चुनावी क्षेत्र को लेकर कहा कि प्रियंका अपनी इच्छा अनुसार जगह चुनेंगी।
गौरतलब है कि अमेठी लोकसभा संसदीय सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के दावे के बाद अमेठी से दिल्ली तक कि सियासत में हड़कंप मच गया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही, तो यूपी से दिल्ली तक सियासत उबाल मारने लगी। देखा जाए तो उत्तर प्रदेश का अमेठी संसदीय क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ रहा है। जहाँ भाजपा नेत्री स्मृति इरानी ने सेंध लगाकर अपना मज़बूत किला बनाने की कोशिश में है।आज भी स्मृति गांधी परिवार से अमेठी के लोगों का मोहभंग कराने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करती दिख रही है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश इकाई प्रमुख अजय राय ने ईरानी पर जमकर हमला बोला ,कहा कि स्मृति ईरानी बौखला गईं हैं। वो 13 रुपये किलो चीनी दिला रहीं थीं। पूछा कि 13 रुपये किलो चीनी मिल रहा है क्या? अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे।प्रियंका के चुनावी क्षेत्र को लेकर अजय राय ने कहा कि प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। कहा कि राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता है ,जो पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा। बनारस की धरती महादेव की धरती है। महादेव महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।कांग्रेस नेता राय ने कहा कि आज यहां बूथ लेवल का, गांव का कार्यकर्ता खड़ा हुआ है ,क्योंकि अब गांव देहात में भी कांग्रेस भाजपा को चुनाव हराएगी। उन्होंने कहा कि बनारस की धरती महादेव की धरती है और महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
Post View : 68453