बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
राजस्थान में इन दिनों चुनावी पारा चढ़ा हुआ है।इसी बीच बीती रात कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ तीन दिवसीय रणथंभौर दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंच गईं। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ भारी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंची।बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी सचिन पायलट के गढ़ टोंक से राज्य के चुनावी समर की शुरुआत करने वाली है।बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है।
गौरतलब है कि राजस्थान चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियां भी अपना दमखम दिखाने में जुटी हुई हैं। राजस्थान में चुनाव प्रचार का सिलसिला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के नेता जोरआजमाइश में लगे हैं।क्योंकि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी बुगल बजा दिया है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी परिवार समेत तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुँच गई है।वहीं अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सिंतबर से सचिन पायलट के गढ़ यानी टोंक विधानसभा सीट से चुनावी सभा की शुरुआत करेंगी।बता दें साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।राज्य में फिलहाल अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रमुख चुनाव कमेटियों की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार गोविंद राम मेघवाल को कैंपेन कमेटी प्रमुख बनाया गया है।वहीं, सीपी जोशी को घोषणापत्र कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस कोर कमेटी में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी शामिल हैं।ऐसे में प्रियंका गांधी का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निवाई विधानसभा में दौरा बता रहा है कि पार्टी सबसे पहले अपने दलित कोर वोट बैंक को साधने के प्रयास में है। साथ ही अपनी जीती हुई सीटों को और मजबूत करना चाहती है। वैसे भी सचिन पायलट को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है। अब 10 सितंबर को होने वाली प्रियंका गांधी की रैली में होस्ट की भूमिका में दिखेंगे। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल किया जा रहा है। लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। बता दें कि सूबे में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही कांग्रेस एक्शन में आ गई है।निवाई सीट पर प्रियंका का दौरा टोंक और जयपुर की विधानसभा सीटों पर सीधा असर डालेगा। 2018 में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। टोंक जिले में टोंक, देवली उनियारा, निवाई और मालपुरा चार विधानसभा सीटें आती हैं। कांग्रेस पार्टी का इस समय मालपुरा को छोड़कर बाकी तीनों सीटों पर कब्जा है। साथ ही प्रियंका गांधी का ये दौरा अब सीधे तौर दस जिलों पर असर डालने वाल है। कारण ये कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार नए जिले भी बना दिए हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी जनता से इन नए 6 जिलों का बखान जरूर करेंगी।
Post View : 85623