बॉम्बे लीक्स ,महारास्ट्र
ठाणे : महाराष्ट्र के मुंब्रा पुलिस स्टेशन के 3 अधिकारी और 7 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।आरोप है कि इन लोगों ने सूचना के तहत बरामद की हुई ब्लैक मनी का मामला।दबाने के लिए बिल्डर से 6 करोड़ रुपये जबरन डकार लिये।मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद
मुंबई से सटे मुंब्रा पुलिस स्टेशन के 3 अधिकारियों समेत सात पुलिस कर्मियों को जबरन 6 करोड़ की रिश्वत हड़पने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मुम्ब्रा पुलिस की क्राईम ब्रांच टीम ने सूचना के आधार पर एक बिल्डर के यहां दबिश देने के बाद मौके से 30 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी।लेकिन इस मामले को दबाने के लिए मुम्ब्रा पुलिस के 3 पुलिस अधिकारी और 7 कर्मचारियों ने मामले को दबाने के लिए जबरन बिल्डर से 6 करोड़ ऐंठ लिए।लेकिन इस मामले की लिखित शिकायत ठाणे शहर पुलिस के आला अधिकारियों से किये जाने के बाद जांच में पुलिस कर्मी दोषी पाए गए।जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
खबर के मुताबिक सूचना पर बीते 12 अप्रैल को मुम्ब्रा पुलिस को जानकारी मिली कि एक बिल्डर फैजल मेनन के घर बड़ी मात्रा में ब्लैक मनी रखी गई है।सूचना के उपरांत मुम्ब्रा क्राईम ब्रांच के उपरोक्त अधिकारियों ने बिल्डर मेनन के घर पर छापा मारते हुए 30 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की।क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बरामद 30 करोड़ रुपये के साथ पुलिस स्टेशन पहुची।इसके बाद इतने बड़े पैमाने पर बरामद हुय रुपये को।देखकर पुलिस अधिकारियों का मन बदल गया।जिसके बाद बिल्डर मेनन से पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने के।लिए जबरन 6 करोड़ रुपये बतौर रिश्वत हड़प लिए।
लेकिन इसी इब्राहिम शेख नाम के व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाने जिले के उच्च अधिकारियों से किये जाने के बाद जांच की जा रही थी।खबर है कि अब मुंब्रा परिमंडल के सहायक आयुक्त व्यंकट आंधळे और मुंब्रा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अशोक कड़लक की डिपार्टमेंटल जांच का आदेश ठाणे शहर पुलिस की ओर से जारी होने की बात कही गई है।
वही अपने निलंबन की खबर मिलते ही आरोपी पुलिसकर्मी मेडिकल लीव पर चले गए हैं। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के गीताराम शेवाले, हर्षद काले और मदने पर जांच के बाद कार्रवाई की गई है।गीताराम शेवाले मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन में क्राइम पुलिस निरीक्षक हैं।तो वहीं हर्षद काले पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।इनको 12 अप्रैल को खबर मिली थी कि मुंब्रा में बिल्डर फैजल मेनन के घर ब्लैक मनी बड़े पैमाने पर है।
Post View : 68322