बॉम्बे लीक्स ,महारास्ट्र
मुंबई : मुंबई में बसे यूपी के प्रवासियों का ध्यान रखने की ज़िम्मेदारी योगी सरकार लेने जा रही है।जिसके तहत मायानगरी मुंबई में बसे उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों के सुविधाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा एलान किया है।योगी सरकार ने शहर मुंबई में अपना एक कार्यलय खोलने की बात कही है।योगी सरकार के मुताबिक कार्यालय खोलने के पीछे का मकसद है मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय लोगों को रोजगार, व्यवसाय और निवास के दौरान होने वाली दिक्कतों का निवारण करना है। यूपी सरकार इसके माध्यम से प्रवासी कामगारों के सहूलियत व उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेगी।बताया जा रहा है कि यह दफ्तर उनकी समस्याओं के निदान में सहायता करेगा। इसी के साथ किसी भी आपदा के समय में भी यह उनके लिए किसी वरदान से कम नही होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रहने वाले यूपी के निवासियों के लिए अपना ऑफिस खोलने जा रही है।यूपी सरकार का यह कार्यालय मुंबई में रह रहे यूपी को लोगों की नौकरी, व्यवसाय और कामगारों के सहूलियत व उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेगा।ऐसे में इज आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है।मुंबई महारास्ट्र में रहने वाले प्रवासी लोगो के लिए उनके अपने मूल गृह राज्य से जुडने का एक रास्ता योगी सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही मुंबई में एक नया कार्यालय स्थापित करेगी। उद्देश्य होगा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश करने और उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।जिससे मुंबई में रह रहे यूपी के लोग किसी आपदा या फिर बेरोजगार होने पर कार्यलय से संपर्क कर सकेंगे।योगी सरकार के मुताबिक असंगठित क्षेत्र ते श्रमिकों की रक्षा और उन्हें नए अवसरों के बारे में सूचना देने के लिए इसी प्रकार की कार्रवाई होगी। योगी सरकार के मुताबिक यूपी के लोग उद्यमी सूचना प्रौद्योगिकी, सिनेमा, टेलीविजन, विनिर्माण, बैंकिंग, खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्योगों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। क्योंकि मुंबई में आबादी का एक बड़ा हिस्सा यूपी के लोगो का हैं।मुंबई की 1.84 करोड़ आबादी में 50 से 60 लाख उत्तर भारत से संबंधित है।उत्तर प्रदेश से मुंबई आने जाने वालों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा है।प्रदेश के लोग मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्ट्री और मिलों में रोजगार करते है।हाल ही में कोविड महामारी के बीच लॉकडाउन में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
हालांकि ऐसा ही एक प्रयोग उपमुख्यमंत्री रहे केशव मौर्या भी कर चुके है।केशव मौर्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान प्रभारी बने थे। केशव मौर्या ने कनेक्टिविटी के तौर पर अपने लखनऊ आवास पर एक हेल्पलाइन सेंटर भी खोला था। लेकिन यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का न सिर्फ यह प्रयोग असफल हो गया बल्कि उनका खोला गया ऑफिस भी अब बंद हो चुका है।फिलहाल सीएम योगी की मुंबई मन हो रही पहल का रिजल्ट जो भी हो लेकिन प्रदेश के प्रवासी लोगो के बीच सीएम योगी की यह सौगात काफी अहम मानी जा रही है।
Post View : 64379