
बॉम्बे लीक्स , मुंबई
मुंबई पुलिस से रंगदारी वसूलने के आरोप में एक पुलिस मुखबिर को गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि मुंबई से सटे भांडुप पुलिस स्टेशन के एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर से कथित तौर पर कानपुर के एक 39 साल के व्यक्ति ने रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी।जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले एक पुलिस मुखबिर था। उसने कथित तौर पर अन्य वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों से भी पैसे ऐंठने की कोशिश की है। क्योंकि इसी तरह का अपराध विले पार्ले पुलिस स्टेशन में भी दर्ज है। वहां शिकायत करने वाला एक ऑर्केस्ट्रा बार का मालिक है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयेश सावंत के रूप में हुई है। जोकि आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कानपुर में रहता है। मूल रूप से महाराष्ट्र के मालवन का रहने वाला आरोपी कई वर्षों से मुंबई में रह चुका है। यहां वह पुलिस मुखबिर के रूप में भी काम कर चुका है।बताया कि इस मामले में एक पुलिस टीम उस आरोपी का पता लगाने के लिए काम कर रही थी। पुलिस टीम को कानपुर में उसके ठिकाने का पता करने में कामयाबी मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसके आवास से पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खंडागले ने आगे कहा कि सावंत ने विले पार्ले में भी इसी तरह की जबरन वसूली की कोशिश की थी।पुलिस ने कहा कि शिकायत करने वाले भांडुप पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय खंडागले को पहली बार 20 जुलाई को उसका एक फोन आया था।पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह एक राष्ट्रीय समाचार संगठन (National News Network) का मुख्य संपादक है। उसने आरोप लगाया कि वह मेरे अधिकार क्षेत्र में होने वाली गतिविधियाँ और कुछ अवैध कामों के बारे में जानता था।” इसके बाद सावंत ने एक ऑर्केस्ट्रा बार का वीडियो भेजा जो इजाजत के घंटों के बाद भी चालू था और कुछ अवैध गतिविधियों में लिप्त था। बाद में उसने इसे अपने टेलीविजन न्यूज चैनल पर चलाने की धमकी दी। इसकी आड़ में ही उसने खंडागले से रकम की मांग की। पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारी खण्डालगे से आरोपी ने शुरू में एक लाख रुपये की मांग की और चूंकि पुलिस अधिकारी को ऐसे मामलों की जानकारी थी। इसलिए उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज करने का फैसला किया। भांडुप पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा वह जाल बिछाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सावंत के संपर्क में था। खंडागले ने कहा, “एक लाख रुपये की शुरुआती मांग के बाद भी हम उसके संपर्क में रहे और मोलभाव कर 30,000 रुपये पर बात तय किया।
Post View : 87652






























