
बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
लोकसभा में तीन दिन तक चर्चा के बाद गुरुवार (10 अगस्त) को विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। सदन से विपक्ष के वॉकआउट के कारण अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा।चर्चा के आखिरी दिन पीएम मोदी ने प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने करीब सवा दो घंटे लंबे भाषण में विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला बोला।पीएम ने मणिपुर पर भी सदन में बयान दिया।पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के लिए सरकार प्रयासरत है ,उम्मीद करता हु की जल्द ही मणिपुर में शांति का सूरज उग जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में कोर्ट का फैसला आया, अब उसके पक्ष-विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए और यह अपराध अक्षम है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कोशिश कर रही है। जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं, करीबी भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा।पीएम ने कहा कि मैं समझता हूं कि विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं है, सत्ता की भूख ही आपके दिमाग पर सवार हैम मैं इसे भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि ईश्वर ने विपक्ष को सुझाया और वो प्रस्ताव लेकर आए।2018 में भी ये ईश्वर का ही आदेश था जब विपक्ष के मेरे साथी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे।एक तरह से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है और मैं आज देख रहा हूं कि आपने तय कर लिया है कि एनडीए और बीजेपी 2024 के चुनाव में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़कर बड़ी जीत के साथ जनता के आशीर्वाद से वापस आएगी।अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं है, बल्कि ये उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है।
विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा कि मैं आज इस मौके पर हमारे विपक्ष के साथियों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बेंगलुरु में आपने मिल-जुलकर करीब डेढ़-दो दशक पुराने यूपीए का अंतिम संस्कार किया।आप लोग जश्न मना रहे थे।जश्न क्यों मना रहे थे क्योंकि आप लोग खंडहर पर प्लास्टर लगा रहे थे। दशकों पुरानी खटारा गाड़ी को ईवी दिखाने के लिए कितना बड़ा मजबा लगाया था। विपक्षी दल जिसके पीछे चल रहे हैं उनको इस देश की जुबान, इस देश के संस्कार की समझ नहीं है।पीड़ी दर पीड़ी यह लोग लाल और हरी मिर्च में अंतर नहीं समझ पाए।कहा, “मैं मणिपुर के लोगों, माता, भाइयों, बहनों से कहना चाहुंगा कि देश आपके साथ है। यह सदन आपके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे, वहां फिर से शांति की स्थापना होगी। मणिपुर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल होगी। मैं मणिपुर की महिलाओं और बेटियों सहित मणिपुर के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है।
Post View : 68764





























