
बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शुमार चर्चाओ के बाज़ार में तेज़ी से क्रेज कर रहा है।राहुल नये नये एक्सपेरिमेन्स को लेकर अलग-अलग वजहों से काफी सुर्खियां बटोर रहे है।माना जा रहा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहे है।कस बीच राहुल सुबह-सुबह दिल्ली से शिमला (हिमाचल प्रदेश) जाते समय सोनीपत में किसानों के बीच पहुंच गए।जहां राहुल ने किसानों के साथ बातचीत करते हुए खेती में पैदा होने वाली उनकी समस्याओं पर चर्चा की। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब राहुल गांधी आम लोगो के बीच पहुँचे हो।कुछ दिन पहले वह अचानक दिल्ली के एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर पहुंच गए थे। अब वह किसानों के बीच खेत में काम करते नजर आए हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने स्टाफ के साथ शनिवार सुबह दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। शिमला जाते समय अचानक उन्होंने सोनीपत के खेतों में पहुंचने का मन बनाया। वह कुंडली बॉर्डर से चलकर मुरथल से आगे कुराड़ रोड से होते हुए गोहाना बाईपास से गांव मदीना पहुंच गए।
इसके बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह अचानक सोनीपत के गांव मदीना के खेतों में पहुंच गए। जहां राहुल ने खेतो में किसानों व मजदूरों को धान की रोपाई करते हुए देखा।जिसके बाद राहुल ने उनके बीच पहुंचकर और पहले ट्रैक्टर चलाकर खेत तैयार किया और फिर खुद भी धान की रोपाई में जुट गये।साथ ही राहुल गांधी किसानों से मिले और खेती की जानकारी ली।इस दौरान वह किसानों की समस्याओं को सुनने और समझने की कोशिश करते दिखे।उन्होंने किसानों के साथ मिलकर खेतों का निरीक्षण भी किया।राहुल गांधी सोनीपत के बरोदा हलके के कई गांवों के खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंचे।उनके पहुंचते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और सभी अपना काम छोड़कर उनसे मिलने के लिए आने लगे।खेतों में सुबह-सुबह किसान अपने कामों में लगे थे।लेकिन जैसे ही राहुल गांधी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे तो, एकदम हलचल मच गई।इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने राहुल के साथ फोटो भी खिंचवाईं। राहुल गांधी आज अपने काफिले के साथ शिमला जा रहे थे।राहुल गांधी ने गांव की महिलाओं और लोगों से बातचीत की। लोगों ने भी उनसे अपने मुद्दे साझा किए।राहुल गांधी करीब 2 घंटे तक खेत में रहे। मजदूरों से बातचीत की, धान की रोपाई की विधि को जाना। ट्रैक्टर चला कर पानी में गाड लगाई। बाद में किसानों के बीच बैठ कर नाश्ता किया। राहुल गांधी ने यहां रोटी के साथ देसी लस्सी (छाछ) का आनंद भी लिया।
Post View : 67454