
बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अब नया दांव खेलने जा रही है। इसके तहत गहलोत सरकार बिहार की तरह राजस्थान में भी जातिगत गणना करवाएगी। इस गणना के पीछे का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की जातिगत समीकरणों को लेकर रणनीति तैयार करना हैं। इसको लेकर कांग्रेस की कोर कमेटी के बैठक हुई। इस बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हरीश चौधरी समेत कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि राजस्थान में चुनाव की जैसे जैसे नजदीक आ रही है ,वैसे वैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष नई नई योजनाओं का पिटारा खोलते जा रहे है।वही राज्य में मौजूदा और पिछली सरकारों के काम काज पर भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। वही अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीएम को काम के मामले में चुनौती देते नजर आ रहे हैं। राजस्थान में कई योजनाएं ऐसी हैं जिन्हे सीएम पूरे देश में लागू करने की मांग कर रहे हैं।वही राजस्थान कांग्रेस के मुताबिक कांग्रेस पार्टी चुनाव में राहुल गांधी के कॉन्सेप्ट को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। राहुल गांधी ने बार-बार जनसंख्या के आधार पर भागीदारी हो। इस बात पर जोर दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर महाअधिवेशन में जो प्रस्ताव पारित हुआ था। उसको आधार बनाते भी राजस्थान सरकार भी बिहार की तरह जातिगत गणना करवाएगी।ये फार्मूला बिहार में हुई जातिगत जनगणना को लेकर राजस्थान के कांसेप्ट में फिट करने के लिए तैयार किया गया है।बिहार की तर्ज पर राजस्थान में भी जातिगत जनगणना का फैसला कांग्रेस की बैठक में सीएम गहलोत सरकार द्वारा लिया गया है। इसके अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस पार्टी का एक नया नारा दिया है। जिसमें ‘काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से’, इस दौरान डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की सबसे शानदार योजनाएं लागू की, जिसकी हर जगह चर्चा है। लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से बहुत राहत मिली है। यह काम हमने दिल से किया है इसलिए हमारे अभियान का नाम भी यही होगा। उन्होंने कहा कि हमारा कैंपेन हर बूथवार चलेगा।दरअसल राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस पार्टी की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने कई बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक काफी अच्छे ढंग से चली। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया।साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुताबिक स्वास्थ्य का अधिकार, गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी, अलग से कृषि बजट, लगभग 1 करोड़ प्रदेशवासियों को न्यूनतम 1000 रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न फैसलों से जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से देश में ‘राइट टू सोशल सिक्योरिटी एक्ट, पुनः ओपीएस, स्वास्थ्य का अधिकार जैसे फैसले एक समान लागू कराने का आग्रह किया।ये योजना राजस्थान में पहली बार लागू हुई है।
Post View : 87953






























