बॉम्बे लीक्स ,कर्नाटक
कर्नाटक पर विजय पताका लहराने के बाद मध्य प्रदेश कि कमान भी कांग्रेस थमाने जा रही है।कांग्रेस अपने इन्हीं रणनीतिकार के सहारे अब मध्यप्रदेश और राजस्थान की पिच तैयार करने जा रही है।जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक चुनाव की रणनीति सुनील कानुगोलू ने तैयार की थी। वहीं, कर्नाटक मे ऐतेहासिक जीत के बाद सुनील को मध्य प्रदेश में इसी तरह के परिणाम लाने का काम सौंपा गया है। वह अब एमपी में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए मजबूत रणनीतियां तैयार करेंगे।
गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने लोकल मुद्दों के सहारे भाजपा को पटकनी दे दी।बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में रणनीति सुनील क़ानूगोलु की बनाई हुई रणनीति पर चलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है।ऐसे में अब मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी कांग्रेस अपने इसी रणनीतिकार के सहारे सत्ता की हकदार बनने की इच्छुक है।देखा जाए तो पार्टी के दिग्गज नेता जेपी अग्रवाल, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह दोनों मध्य प्रदेश के चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जमीनी स्तर के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक दिग्विजय सिंह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का किला संभालते रहे हैं, जबकि कमलनाथ जिलेवार पार्टी को मजबूत करते रहे हैं। पार्टी नेता ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार कई गुटों के कारण आंतरिक लड़ाई से जूझ रही है, इसलिए ही सुनील कानुगोलू को इसका मुकाबला करने का काम सौंपा गया है।बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने कानूनगोलू को मध्य प्रदेश के लिए काम सौंपा है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद भी पार्टी ने 2020 में राहुल गांधी के करीबी विश्वासपात्र ज्योतिदारित्य सिंधिया द्वारा बगावत के बाद सत्ता खो दी थी।मध्य प्रदेश में चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों ही अथक परिश्रम कर रहे हैं। वहीं, कानुगोलू को केंद्र राज्य में शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरने के लिए कर्नाटक जैसा लक्षित अभियान तैयार करने के लिए कहा गया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कानून-व्यवस्था, सरकारी योजनाओं की विफलता और भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्य में भाजपा सरकार की विफलता की पहचान करने का काम भी कानुगोलू को सौंपा गया है। पार्टी सूत्र ने कहा कि कानुगोलू की पिछली सफलताओं के साथ कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रचार और सर्वेक्षणों के लिए उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस एक बार फिर से मध्य प्रदेश में जीत का स्वाद चखेगी।बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जोरदार सत्ता पर अपना परचम फहराया है।पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस ने 224 सीटों में से 136 पर जीत दर्ज की है।वही भाजपा को महज 66 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।कांग्रेस ने एक रणनीति के तहत राज्य में जोरदार प्रदर्शन किया।लोकल मुद्दों को उठाया जिसकी रणनीति रणनीति कार सुनील कानूगोलू ने बनाई थी।
Post View : 86544