बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद ठप होने पर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।अमित शाह ने कहा कि आजादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो, लेकिन विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया।राहुल गांधी इस सजा को चुनौती दें।आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया है।कहा कि राहुल बाबा कौन डरता है, आप देश में मैदान कहीं भी देख लो, भाजपा वाले आपसे दो दो हाथ करने को तैयार है।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के सिराथू में आयोजित कौशांबी महोत्सव के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे।अमित शाह ने संसद में हंगामे से लेकर राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले बयान पर अमित शाह ने जमकर प्रहार किया और कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि आपका परिवार खतरे में है। उन्होंने कहा कि आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था। गुरुवार को ही संसद समाप्त हुई। आजादी के इतिहास में यह कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इस कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया।राहुल गंधी इस सजा को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बलि चढ़ा दिया है। गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को यह सजा दी। सजा होते ही सांसदी चली जाती है, वह चाहे कोई भी हो। अब तक 17 विधायकों और सांसदों की सदस्यता जा चुकी है। राहुल जी की भी गई है, अब इसे लेकर कांग्रेस वालों ने काले कपड़े पहन कर संसद बंद करवा दी। मैं राहुल गांधी जी को कहना चाहता हूं कि कानून का पालन करना हर एक नागरिक का धर्म होता है। उन्होंने कहा राहुल बाबा ने विदेश जाकर भारत की बुराई की है, इसके लिए उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा का विरोध करने के लिए मैदान तय कर ले, भाजपा दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है। देश को समृद्धशाली बनाया, सुरक्षित किया और देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री की कब्र खोदने में लगा है। गालियां देता है, लेकिन गालियों के कीचड़ में लगातार कमल खिल रहा है।कहा कि राहुल गांधी भारत को बदनाम करने के लिए विदेश गए।क्या हम इसे बर्दाश्त कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर आप भारत में हमसे लड़ना चाहते हैं, तो हमें जगह बताएं, भाजपा भारत में कहीं भी आपसे लड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने कहा कि ये एक ऐसी पार्टी है, जिसने भारत के विचार को जन्म दिया।लेकिन ये विचार भारत का नहीं, बल्कि वंशवाद का विचार था।गृहमंत्री ने कहा कि जब भी उन्होंने पीएम मोदी को अलग-अलग नामों से गाली देने की कोशिश की, कमल (बीजेपी) उतना ही ज्यादा राज्यों में फैलता गया।जनसभा में उन्होंने कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी और बसपा पर भी हमला बोला।अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि जातिवाद और वंशवाद की राजनीति खतरे में है।
Post View : 39618