
बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले के बाद महाराष्ट्र से दिल्ली तक सियासी हंकंम्प मच गया है।शरद पवार के इस्तीफे के बाद पूरे महाराष्ट्र में मौजूद एनसीपी के विधायक और जिला अध्यक्षों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को मनाने खुद अजित पवार वाई.बी. चौहान हॉल पहुंचे।उनके साथ सुप्रिया सुले और रोहित पवार भी थे।अजित पवार ने कहा कि शरद पवार ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए 3 दिनों का समय मांगा है।लेकिन जो कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं वो तुरंत यहां से उठ जाए और अपने-अपने घर चले जाए।
गौरतलब है कि एनसीपी प्रमुख पवार ने मुंबई में यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में अपनी आत्मकथा के संशोधित संस्करण का विमोचन करने के अवसर पर 1999 में स्वयं स्थापित अपनी पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है।वहीं पवार के फैसले को लेकर जहां उनके भतीजे अजीत पवार ने इस्तीफे के सम्मान किया तो पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफा वापस लेने की पेशकश की है।शरद पवार के इस्तीफे के एलान के बाद एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल और जितेंद्र चव्हाण रोने लगे।यही नही पार्टी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने तो हाथ जोड़कर पवार से उनका फैसला वापस लेने की विनती की है। पटेल ने कहा कि पवार ने अपने इस्तीफे की घोषणा करने से पहले किसी को विश्वास में नहीं लिया।बता दें कि है कि महाराष्ट्र की सियासत के ‘चाणक्य’ और राष्ट्रीय राजनीति में एक स्तंभ समझे जाने वाले NCP सुप्रीमो शरद पवार ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। आज दोपहर अचानक यह खबर आई तो न सिर्फ उस सभागार में बैठे पार्टी के नेता बल्कि देशभर के लोग हैरान रह गए। आज पवार की एक किताब का विमोचन हो रहा था। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से रिटायरमेंट की बात कर दी तो हॉल में सभी खामोश हो गए। उनके शब्द सुनते ही एनसीपी के वरिष्ठ नेता स्टेज पर चढ़ गए और उन्हें मनाने की कोशिशें करने लगे। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। एनसीपी के नेताओं ने कहा कि पवार ही उनके नेता हैं। उन्हें पद नहीं छोड़ना चाहिए। एनसीपी के सभी बड़े चेहरे शरद पवार को मनाने की कोशिश करने लगा। नेताओं ने पवार से कहा कि आपने जो अभी कहा है, उसे वापस ले लीजिए। हॉल में सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। स्टेज पर इतनी भीड़ बढ़ गई कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। लोगों ने यहां तक कहा कि 12.45 बजे जो बात कही थी, उसे वापस ले पार्टी नेता पवार के सामने हाथ जोड़ने लगे।तो दूसरी तरफ अजीत पवार को छोड़कर बाकी सभी नेता उनसे फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह करते दिखे। पवार ने एनसीपी के नए अध्यक्ष को चुनने के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे की घोषणा से पहले किसी को विश्वास में नहीं लिया। भतीजे अजित पवार ने कहा कि शरद पवार अपने इस्तीफे पर NCP की समिति के निर्णय को मानेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे शरद पवार की NCP, कांग्रेस और शिवसेना का महाविकास आघाड़ी गठजोड़ बनाने में अहम भूमिका रही है।हालांकि देर शाम तक शरद पवार के भतीजे और पार्टी के नेता अजित पवार ने कहा कि एनसीपी के दिग्गज को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे। एनसीपी नेता अजित पवार ने मुंबई में प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘हमने उन्हें (शरद पवार) बताया कि कार्यकर्ता काफी परेशान हैं। हमने उन्हें यह भी बताया कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि कार्यकारी अध्यक्ष होने के साथ-साथ वह पार्टी अध्यक्ष बने रहें। उन्होंने कहा कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे और इसके लिए 2-3 दिनों की जरूरत है।
Post View : 46536






























